फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat will run for Tajnagari before Diwali, Saharanpur Vande Bharat may start operations

NCR Railway : दिवाली से पहले चलेगी ताजनगरी के लिए वंदे भारत, सहारनपुर वंदे भारत का शुरू हो सकता है संचालन

Sat, 02 Sep 2023 11:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

प्रयागराज से आगरा का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस तकरीबन पांच घंटे में पूरा करेगी। इसका ठहराव टूंडला, इटावा एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रहेगा। प्रयागराज और आगरा दोनों ही पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर है।

विज्ञापन
Vande Bharat will run for Tajnagari before Diwali, Saharanpur Vande Bharat may start operations
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

प्रयागराज से आगरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन दिवाली के पूर्व हो सकता है। इसे चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। सहारनपुर वंदे भारत भी इसी वर्ष चल सकती है। भगवा रंग की यह दोनों ही वंदे भारत आठ-आठ कोच की होगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से आगरा का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस तकरीबन पांच घंटे में पूरा करेगी। इसका ठहराव टूंडला, इटावा एवं कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रहेगा। प्रयागराज और आगरा दोनों ही पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर है। हर रोज काफी संख्या में इन दोनों ही शहरों से लोगों का आवागमन होता है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत को अभी आगरा कैंट से ही चलाया जाएगा। बाद में इसका विस्तार मथुरा जंक्शन तक के लिए भी किया जा सकता है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। प्रयागराज से टूंडला की दूरी वंदे भारत 4.10 घंटे में तय करेगी।
विज्ञापन


इसी तरह सहारनपुर वंदे भारत का भी संचालन उत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा इसी वर्ष शुरू करने की तैयारी की गई है। सहारनपुर वंदे भारत वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन तकरीबन आठ घंटे में सफर पूरा करेगी। सहारनपुर से इसे सुबह छह बजे चलाने का प्रस्ताव है जो दोपहर दो बजे तक प्रयागराज आएगी। वापसी में यहां से तीन बजे चलकर वंदे भारत रात 11 बजे सहारनपुर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed