फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat Express started, 286 traveled from Prayagraj on the first day

Railway :शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, प्रयागराज से पहले दिन 286 ने किया सफर

Thu, 21 Dec 2023 11:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 11:17 AM IST
सार

बनारस से सुबह छह बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। वहां से 42 यात्री एग्जीक्यूटिव कार एवं 1109 यात्री चेयर कार में सवार हुए। ट्रेन सुबह 7.37 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची, जबकि यहां पहुंचने का समय सुबह 7.30 बजे है। पहले दिन ट्रेन यहां चार मिनट की जगह छह मिनट खड़ी हुई जो 7.34 की जगह 7.43 बजे रवाना हुई।

विज्ञापन
Vande Bharat Express started, 286 traveled from Prayagraj on the first day
वंदे भारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकारिक शुरूआत बुधवार से शुरू हुई। नियमित ट्रेन के रूप में प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत में पहले दिन कुल 286 यात्री जंक्शन से चढ़े। वहीं ट्रेन में कानपुर से चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या 153 रही। हालांकि पहले दिन ट्रेन नौ मिनट की देरी से रवाना हुई।

विज्ञापन


बनारस से सुबह छह बजे ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई। वहां से 42 यात्री एग्जीक्यूटिव कार एवं 1109 यात्री चेयर कार में सवार हुए। ट्रेन सुबह 7.37 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची, जबकि यहां पहुंचने का समय सुबह 7.30 बजे है। पहले दिन ट्रेन यहां चार मिनट की जगह छह मिनट खड़ी हुई जो 7.34 की जगह 7.43 बजे रवाना हुई। यहां से चेयरकार में 271 एवं एग्जीक्यूटिव कार में 15 यात्री सवार हुए। इसमें 24 यात्री कानपुर तक गए, शेष का रिजर्वेशन नई दिल्ली तक रहा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस से कुल 1151 यात्री सवार हुए। इस तरह से वंदे भारत में पहले दिन कुल 1590 यात्रियों ने सफर किया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि मंगलवार छोड़ ट्रेन हर रोज चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस नहीं वाराणसी से ही चलेगी नई वंदे भारत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बनारस की बजाय वाराणसी से ही होगा। बृहस्पतिवार से यह बदलाव हो जाएगा। गाड़ी संख्या 22415 का संचालन पहले बनारस से नई दिल्ली के लिए ही होना था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस 21 दिसंबर से बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत वाराणसी कैंट से चलेगी। सुबह छह बजे इसका चलने का समय रहेगा। शेष ठहराव वाले स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह वापसी में भी गाड़ी संख्या 22416 का आगमन वाराणसी कैंट में ही रात 11.05 बजे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed