फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vande Bharat arrived late by 17 hours, 28th flight was cancelled

Prayagraj News: 17 घंटे की देरी से आई वंदे भारत, 28 वाली रही निरस्त

Fri, 29 Dec 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 29 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat arrived late by 17 hours, 28th flight was cancelled
राजरूपपुर के देव श्रीवास्तव का बृहस्पतिवार को नई दिल्ली जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन में रिजर्वेशन था। स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला कि अभी बुधवार वाली वंदे भारत ही नहीं आई है। वह जब प्रयागराज होकर बनारस पहुंचेगी तो वापसी में वही प्रयागराज के रास्ते नई दिल्ली रवाना होगी। दो घंटे ट्रेन का इंतजार करने के बाद देव को मालूम पड़ा कि बुधवार की रात 9:15 बजे आने वाली वंदे भारत बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के बाद आएगी। इसके बाद देव अपना टिकट निरस्त करवा घर चले गए। लेटलतीफी की वजह से देव जैसे कई लोगों ने बृहस्पतिवार को अपने टिकट निरस्त करवा दिए।
विज्ञापन

दिल्ली रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सेमी हाई स्पीड वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों की भी चाल पैसेंजर सरीखी हो गई है। देरी की वजह से नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत बृहस्पतिवार को निरस्त कर दी गई। वहीं, सुबह 7:30 आने वाली वंदे भारत रात 11:00 तक जंक्शन नहीं पहुंच सकी थी। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस भी शाम 5:30 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी।
विज्ञापन

विलंब से आने की वजह से प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली प्रयागराज रात 10:10 की जगह रात 11:50 बजे चलने की तैयारी की गई। इसी तरह हमसफर सवा नौ घंटे देरी से अपराह्न साढ़े तीन बजे आई। वापसी में हमसफर एक्सप्रेस रात 10:30 की जगह रात 11:30 बजे रवाना हुई।बीकानेर प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 5:00 की जगह दोपहर 12:30 बजे, मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस सुबह 8:35 की जगह दोपहर 3:00 बजे, रीवा एक्सप्रेस 10:30 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 10:45 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। दिनभर यात्री और उनके परिवार के लोग ट्रेन की लोकेश ट्रेस करते रहे। दिल्ली से आने वाली पटना, हावड़ा समेत तमाम राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी 14 से 16 घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed