{"_id":"5e6543bd8ebc3eeb0e65db88","slug":"valuation-of-up-board-exams-copies-will-be-in-10-centres-of-prayagraj-city-news-ald27058182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के दस केंद्रों में होगा कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के दस केंद्रों में होगा कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की कॉपियों के लिए प्रदेश भर में 275 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्रयागराज के दस केंद्रों में कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य दस दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, सो इस बार मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 26 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और 24 अप्रैल को रिजल्ट प्रस्तावित है। इस बार प्रदेश में कुल 275 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं जबकि पिछली बार 232 केंद्र थे। इस बार 44 नए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, प्रयागराज में पिछली बार आठ केंद्र बनाए गए थे जबकि इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ाकर दस कर दी गई है।
प्रयागराज में अग्रसेन इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, क्रॉस्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, भारत स्काउट एंड गाइड, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज और केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।