फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   valuation of copies of board may start from may 5

5 मई से शुरू हो सकता है यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 01 May 2020 07:53 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
valuation of copies of board may start from may 5
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक- शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद पांच मई से शुरू हो सकता है। कापियों के मूल्यांकन के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है। अब शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है। पांच मई से मूल्यांकन शुरू हुआ तो मई के अंत तक अथवा जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक शासन के पास मूल्यांकन की नई तिथि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्र सरकार की ओर से तीन मई को लॉकडाउन पर निर्णय के बाद मूल्यांकन शुरू करने पर फैसला होगा। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने भी पांच मई से मूल्यांकन शुरू करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रदेश में स्थिति सामान्य रही तो पांच मई से कॉपी जांचने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


तीन करोड़ कॉपियों का होगा मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के 275 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षकों को दो मीटर की दूरी पर बैठना होगा। इसलिए मूल्यांकन में पहले से दोगुना समय लग सकता है। बोर्ड की मानें तो कॉपियों के मूल्यांकन में 20 से 25 दिन का समय लग सकता है। एक मूल्यांकन केंद्र पर दो-दो विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed