वैक्सीनेशन: आज से लगेगी कचहरी में वकीलों को वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला न्यायालय के वकीलों को बुधवार से जिला न्यायालय में विशेष कैंप के द्वारा वैक्सीन लगाई जाएगी। एक दिन में लगभग 100 अधिवक्ताओं को वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। अधिवक्ताओं का पंजीकरण संघ कार्यालय में होगा।
अधिवक्ता संघ के मंत्री प्रमोद सिंह नीरज और विद्याभूषण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार से अधिवक्ताओं को जिला न्यायालय परिसर में ही वैक्सीन लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमें 45 से अधिक उम्र के 50 तथा 18 से अधिक उम्र के 50 अधिवक्ताओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रतिदिन लगभग 100 अधिवक्ताओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
संघ के अध्यक्ष राधारमण मिश्रा ने कहा है कि संघ कार्यालय में अपने आधार कार्ड से अधिवक्ता अपना पंजीकरण कराएंगे और पंजीकरण की संख्या और तारीख के अनुसार वैक्सीन लगाए जाने के लिए उपस्थित होंगे। उन्होंने वकीलों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वैक्सीन लगवाए जाने की अपील की है और वैक्सीनेशन में सहयोग करने के लिए कहा है।