फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uttar Pradesh Public Service Commission clarifies status on RO / ARO pre-pass

आरओ/एआरओ प्री में 18 गुना ही होंगे पास, विवाद पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट की स्थिति

Thu, 17 Sep 2020 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Public Service Commission clarifies status on RO / ARO pre-pass
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा में 18 गुना अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए जाएंगे। इस मसले पर विवाद सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से बृहस्पतिवार को स्थिति स्पष्ट की गई। हालांकि, विभिन्न मुद्दों को लेकर आरओ/एआरओ अभ्यर्थियों ने इस बार काले कपड़े पहनकर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने और अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


आरओ/एआरओ परीक्षा का विज्ञापन वर्ष 2016 में जारी किया गया था। उस विज्ञापन में माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं था और प्रारंभिक परीक्षा में 18 गुना अभ्यर्थियों को क्वालीफाई कराए जाने का जिक्र था। आयोग ने वर्ष 2019 से अपनी परीक्षाओं में माइनस मार्किंग अनिवार्य कर दी है। साथ ही प्रारंभिक परीक्षाओं में 13 गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित है। आयोग ने जब प्रवेशपत्र जारी किया तो उसमें माइनस मार्किंग का भी प्रावधान था। यह देख अभ्यर्थी भड़क गए। उनका कहना था कि जब विज्ञापन में माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं था तो प्रारंभिक परीक्षा में इसे क्यों लागू किया जा रहा है? अभ्यर्थियों के बीच यह चर्चा भी शुरू हो गई के आयोग जब विज्ञापन के विपरीत जाकर माइनस मार्किंग लागू कर रहा है तो प्रारंभिक परीक्षा में 13 गुना अभ्यर्थियों को ही क्वालीफाई कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही तमाम मुद्दों को लेकर अभ्यर्थियों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनकर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने का निर्णय लिया है। विवाद बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया कि आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा में विज्ञापन के अनुरूप 18 गुना अभ्यर्थियों को ही क्वालीफाई कराया जाएगा। 13 गुना क्वालीफाई कराए जाने की बात अफवाह है। 


माइनस मार्किंग के मसले पर सचिव बोले कि 2019 से आयोग की सभी परीक्षाओं में माइनस मार्किंग लागू की गई है। यह किसी एक अभ्यर्थी के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। बता दें कि 20 सितंबर को आयोजित होने जा रही आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन तीन लाख 61 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस परीक्षा के तहत 361 पदों पर चयन होना है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों ने वर्ष 2016 में आवेदन किए थे और प्रारंभिक परीक्षा भी कराई गई थी, लेकिन पेपर लीक मामले में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। परीक्षा अब दोबारा होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed