{"_id":"5eff8b8e8ebc3e4337591517","slug":"uttar-pradesh-public-service-commission-city-desk-news-ald280087784","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सदस्यों के आने से इंटरव्यू का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सदस्यों के आने से इंटरव्यू का रास्ता साफ
विज्ञापन
Uttar Pradesh public service commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-यूपीपीएससी जल्द जारी कर सकता है पीसीएस के साक्षात्कार का कार्यक्रम
-पीसीएस मेंस-2019 से पहले पीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट आने की उम्मीद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में तीन नए सदस्यों के ज्वाइन करने से पीसीएस-2018 के इंटरव्यू का रास्ता साफ हो गया है। यूपीपीएससी जल्द ही इंटरव्यू का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। ऐसे में पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले जारी होने की उम्मीद है और इससे पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ेंगे।
तीन नए सदस्यों की नियुक्ति से पहले आयोग में केवल दो सदस्य रह गए थे। पीसीएस के इंटरव्यू में सदस्यों की अध्यक्षता में अलग-अलग बोर्ड गठित किए जाते हैं। साथ ही एक बोर्ड की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष करते हैं। आयोग में अब तक केवल दो सदस्य थे। ऐसे में अधिकतम तीन बोर्ड गठित किए जा सकते थे और इस हिसाब से इंटरव्यू पूरा कराने में कम से कम तमीन माह का समय लगता लेकिन तीन नए सदस्यों के आ जाने से आयोग में अब सदस्यों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है और इंटरव्यू के लिए अब छह बोर्ड गठित किए जा सकते हैं। ऐसे में इंटरव्यू एक माह में पूरा कराया जा सकता है।
पीसीएस-2019 के अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि मुख्य परीक्षा से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाए। अभ्यर्थी यह मांग इसलिए कर रहे हैं कि उच्च पदों पर चयनित अभ्यर्थी पीसीएस की अगली परीक्षा में शामिल नहीं होंगे और स्पर्धा कम हो जाने से अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से प्रस्तावित है। अगर आयोग जल्द ही इंटरव्यू शुरू करा देता है तो पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम 25 अगस्त से पहले आने की पूरी उम्मीद है।