फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uttar pradesh basic shiksha parishad

अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए 43 हजार पद खाली

Fri, 27 Dec 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh basic shiksha parishad
प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के सबसे कम 543 पद हैं रिक्त
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 27643 पद रिक्त
स्थानांतरण के लिए 20 जनवरी तक स्वीकार होंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतर्जनपदीय तबादलों के लिए प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 42 हजार 926 पद खाली हैं। सूची जारी होने के साथ ही तबादलों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा परिषद ने 17 मंडलों मेरठ, आगरा, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, झांसी, चित्रकूट धाम, अयोध्या, गोंडा, मुरादाबाद, कानपुर, आजमगढ़ एवं सहारनपुर में रिक्त पदों की सूची जारी की है। कुल रिक्त पदों में प्रधानाध्यापक के 1259 और सहायक अध्यापक के 41657 पद शामिल हैं। सबसे कम 453 पद प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के हैं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 816 पद हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 27643 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14014 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित है और 20 तक ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साक्ष्यों सहित आवेदनपत्र की छायाप्रति जमा करने की भी अंतिम तिथि है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अंतर्जनपदीय तबादले के लिए काउंसलिंग 21 से 25 जनवरी तक आयोजित की जाएगी और 21 जनवरी से पांच फरवरी तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्रों का परीक्षण/सत्यापन होगा। छह फरवरी से 20 फरवरी तक दावे, आपत्तियों की प्राप्ति एवं निस्तारण होगा, जबकि 15 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल में 3014 पद रिक्त
- अंतर्जनपदीय तबादले के लिए प्रयागराज मंडल में कुल 3014 पद रिक्त हैं, लेकिन मंडल के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का कोई पद खाली नहीं है। हालांकि, सहायक अध्यापक के 2328, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 42 एवं सहायक अध्यापक के 644 पद रिक्त हैं। वहीं, जिलावार देखें तो फतेहपुर और कौशाम्बी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का कोई पद रिक्त नहीं है।
जिलावार रिक्त पदों का विवरण
प्रयागराज- प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 962, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 10, सहायक अध्यापक के नौ पद
फतेहपुर- प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 561, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 233 पद
प्रतापगढ़- प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 498, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 32, सहायक अध्यापक के 256 पद
कौशाम्बी - प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 307 पद, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 146 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed