फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Used to sell pistol wearing the uniform of inspector

दरोगा की वर्दी पहनकर बेचता था पिस्टल

Wed, 12 Feb 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Used to sell pistol wearing the uniform of inspector
Used to sell pistol wearing the uniform of inspector - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। क्राइम ब्रांच ने स्टेशन चौराहे के पास तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी रवि नट के पास से दरोगा की वर्दी और आईकार्ड भी बरामद हुआ है। वह पुलिस से बचने के लिए वर्दी का सहारा लेता था। असलहा सप्लाई में वह 14 बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने स्टेशन रोड के पास से रामनाथपुर के रवि खान उर्फ रवि नट, हनुमानगंज के विजय बहादुर और उतरांव के जयनंदन भारतीय को दो पिस्टल और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार बम भी बरामद हुए। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रवि नट बेहद शातिर तस्कर है। वह मुंगेर और खंडवा से नौ से दस हजार रुपये में पिस्टल खरीद कर 25 से तीस हजार में बेचता था। उसके साथ मनोज पासी और कृष्णाराज ग्राहकों को ढूंढते थे। रवि नट इतना शातिर है कि अब तक उसने सैकड़ों लोगों को पिस्टल बेचा है। वह 14 बार जेल जा चुका है। क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि उसके परिवार में कोई शख्स पुलिस विभाग में है। उसने उसी को देखकर दरोगा की वर्दी सिलाई और अतुल सिंह के नाम पर एक फर्जी आईकार्ड भी बनवा लिया। अतुल सिंह के नाम पर मतदाता पहचान पत्र भी उसके पास से मिला है। वह ट्रेनों में असलहा लाते समय वर्दी पहनता था। जब बेचने में मुश्किल हो रही हो तो वह दरोगा की वर्दी पहनकर असलहा की सप्लाई करने चला जाता था।
विज्ञापन

चार पिस्टल के साथ सप्लायर पकड़ा गया
प्रयागराज। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुकुलपुर मेजा के अमित तिवारी को चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के दरोगा दीनानाथ यादव ने बताया कि अमित तिवारी शातिर तस्कर है और बिहार से पिस्टल लाकर यहां लोगों को बेचता था।

Used to sell pistol wearing the uniform of inspector

Used to sell pistol wearing the uniform of inspector- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed