फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPTET: Mama... prepare with dedication; we have to pass the TET this time!

यूपीटीईटी : मम्मा... मन से करिए तैयारी, इस बार पास करना है टीईटी

Sun, 01 Nov 2026 05:55 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज
मनीष मिश्रा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 05:55 PM IST
सार

कंपोजिट विद्यालय, मुठ्ठीगंज की सहायक अध्यापिका गीता देवी पिछले 25 वर्षों से स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही हैं। फिलहाल 52 वर्ष की उम्र में वह खुद विद्यार्थी की तरह पढ़ाई करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
UPTET: Mama... prepare with dedication; we have to pass the TET this time!
सहायक अध्यापिका गीता को विशेष टीईटी के लिए तैयारी कराती बड़ी बेटी श्रेष्ठा गौतम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कंपोजिट विद्यालय, मुठ्ठीगंज की सहायक अध्यापिका गीता देवी पिछले 25 वर्षों से स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही हैं। फिलहाल 52 वर्ष की उम्र में वह खुद विद्यार्थी की तरह पढ़ाई करने में जुटी हैं। उनकी बेटी श्रेष्ठा और श्रेया उनका हौसला बढ़ाते हुए कहती हैं मम्मा... मन से तैयारी करिए, कुछ भी हो इस बार स्पेशल टीईटी जरूर पास करना है।

विज्ञापन


गीता जुलाई में हुई टीईटी में वह असफल हो गई थीं। ऐसे में दोनों बेटियां मां को पढ़ाने में जुटी हैं। अपने घर में एक कमरे को क्लॉसरूम बनाकर बकायदा क्लॉस अटेंड कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्हें पढ़ाने वाला कोई शिक्षक नहीं बल्कि उनकी दो बेटियां ही हैं।
विज्ञापन


कुछ विषयों को श्रेष्ठा पढ़ाती हैं जो नीट की तैयारी कर रही हैं। दूसरी बेटी श्रेया बीफार्मा कर चुकी हैं वह भी मां को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले के बाद से तमाम शिक्षक परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी आयोजित करा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा तीन नवंबर को कराई जा जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घर में यूट्यूब से कर रहे परीक्षा की तैयारी

कौंधियारा विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक यशवंत चौधरी ने बताया कि स्कूल समय में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूट्यूब के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह वाराणसी के अर्दली बाजार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव ने बताया कि जुलाई में आयोजित टीईटी में शामिल हुए थे लेकिन सफल नहीं हुए। इसी तरह इनके अन्य शिक्षक साथी ज्योतिभूषण व हिमांशु श्रीवास्तव भी परीक्षा की तैयारी यूट्यूब के जरिये कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed