फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSSSC: 80% candidates appeared in PET, paper was easy, questions on current affairs were more in number

UPSSSC : पीईटी में शामिल हुए 80 फीसदी अभ्यर्थी, आसान रहा पेपर, करेंट अफेयर्स के सवाल की रही अधिकता

Sun, 07 Sep 2025 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 05:49 PM IST
सार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के पहले दिन शनिवार को प्रयागराज में 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दो पालियाें में सुबह 10 से दोपहर 12 व अपराहन तीन से शाम पांच बजे तक हुई परीक्षा में पेपर देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन
UPSSSC: 80% candidates appeared in PET, paper was easy, questions on current affairs were more in number
पीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के पहले दिन शनिवार को प्रयागराज में 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दो पालियाें में सुबह 10 से दोपहर 12 व अपराहन तीन से शाम पांच बजे तक हुई परीक्षा में पेपर देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। उन्हें पेपर काफी आसान लगा। सिर्फ गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया।

विज्ञापन


प्रयागराज के 67 केंद्रों पर पीईटी के लिए कुल 48240 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 38403 अभ्यर्थी (79.60 फीसदी) शामिल हुए। पहली पाली में 79.38 व दूसरी पाली में 79.81 फीसदी उपस्थिति रही। पहली पाली के लिए पंजीकृत 24120 अभ्यर्थियों में से 19151 व दूसरी पाली के लिए पंजीकृत 24120 अभ्यर्थियों में से 19252 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि दो घंटे में 100 प्रश्न हल करने थे और प्रत्येक प्रश्न के पांच वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। अभ्यर्थियों का मानना है कि प्रश्न पत्र काफी आसान होने के कारण इस बार मेरिट हाई जा सकती है। करेंट अफेयर्स के सवालों की संख्या काफी अधिक थी और अभ्यर्थियों ने भी करेंट अफेयर्स की तैयारी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया था। पेपर आसान होने के कारण समय से पहले पूरा हो गया है और इसी वजह से दोहराने का मौका भी मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पूछे गए कुछ सवाल

प्रश्न: चंद्रयान-3 किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था?
विकल्प: 2023, 2022, 2021, 2019, उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: सभी कंपनियों के फाइनैंस विभाग में महिला कर्मचारियों की औसत संख्या क्या है?
विकल्प: 480, 460, 470, 440, उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: लीबिया की राजधानी क्या है?
विकल्प: एम्स्टर्डम, त्रिपोली, पोर्ट लुइस, लक्जमबर्ग, उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थिर है?
विकल्प: दक्षिण चीन सागर, लाल सागर, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित में से मित्र शब्द चुनिए?
विकल्प: चमगादड़, कबूतर, तोता, कौआ, उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: ‘इलेक्ट्रॉनिक हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ पुस्तक किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी?
विकल्प: बीजी तिलक, आरसी दत्त, एमजी रानाडे, एसएन सेन, उपर्युक्त में से कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed