फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSSC PCS-2024 interview ends, result expected in the first week of April

UPSSC : पीसीएस-2024 का साक्षात्कार समाप्त, परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में संभावित

Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 का साक्षात्कार शुक्रवार को समाप्त हो गया। इसका परिणाम अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक आ सकता है। साक्षात्कार के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से प्रशासन, विज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव से जुड़े सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
UPSSC PCS-2024 interview ends, result expected in the first week of April
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 का साक्षात्कार शुक्रवार को समाप्त हो गया। इसका परिणाम अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक आ सकता है। साक्षात्कार के अंतिम दिन अभ्यर्थियों से प्रशासन, विज्ञान और व्यक्तिगत अनुभव से जुड़े सवाल पूछे गए। पैनल के सदस्यों ने उम्मीदवारों की तर्क क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और व्यावहारिक सोच को परखने पर विशेष जोर दिया। सुबह की पाली में प्रति पैनल सात अभ्यर्थी और शाम दो बजे से शुरू हुए साक्षात्कार में छह अभ्यर्थी प्रति पैनल शामिल हुए। अभ्यर्थियों से इतिहास, एआई, विज्ञान, प्रशासनिक क्षमता, कार्यप्रणाली से जुड़े तरह-तरह के सवाल किए गए। 

विज्ञापन


आयोग ने हिंदी विषय के दो अभ्यर्थियों को घोषित किया असफल

लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) (प्रा.) परीक्षा 2025 के अंतर्गत हिंदी विषय के 690 पदों का परिणाम पांच फरवरी को घोषित किया गया था। इसमें दो अभ्यर्थियों को परिणाम संशोधित कर असफल कर दिया गया हैं।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा परिणाम में दो अभ्यर्थियों अनुक्रमांक 0414083 एवं 0571080 को संबंधित पद की अनिवार्य अर्हता धारित न करने के कारण उक्त पद के लिए असफल घोषित किया गया है। उन्होंने कहा है कि पांच फरवरी 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में इसे संशोधित समझा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेएसए/एलडीसी विभागीय परीक्षा 2023-24 का अंतिम परिणाम जारी

एसएसएसी ने जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) और निम्न श्रेणी लिपिक (एलडीसी) की विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023-24 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम सशस्त्र बल मुख्यालय (एएफएचक्यू) संवर्ग के लिए घोषित किया गया है। आयोग के अनुसार अन्य संवर्गों के परिणाम पहले ही जारी हो चुके थे। एएफएचक्यू का परिणाम न्यायालय में लंबित मामलों के कारण रोका गया था। वर्ष 2023 में 20 पदों के लिए 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अंतिम चयनित अभ्यर्थी के 186.50 अंक रहे। समान अंक होने पर वरीयता तय करने के लिए प्रथम प्रश्न पत्र, फिर द्वितीय के भाग (क), उसके बाद कुल अंक और अंत में आयु को आधार बनाया जाएगा। चयन सूची फिलहाल, अस्थायी है। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम नियुक्ति होगी। 

चयन पोस्ट परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी

एसएससी ने चयन पोस्ट फेज-13 परीक्षा 2025 के लिए फाइनल आंसर की और प्रश्न पत्र के साथ रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर अपलोड़ कर दी है। कंप्यूटर आधारित इस परीक्षा का परिणाम पांच फरवरी को जारी हुआ था। इसमें मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी (10+2) और स्नातक स्तर की परीक्षाएं शामिल थीं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके 20 मार्च से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक वेब लिंक के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फाइनल आंसर की और रिस्पान्स शीट का प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि इसके बाद यह लिंक बेवसाइट पर उपलब्ध नहीं होगा। वर्तमान चरण में उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड या नॉर्मलाइज्ड अंक जारी नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed