{"_id":"5db1dd9c8ebc3e01830a3068","slug":"upssc-employee-dead-due-to-heart-attack-allahabad-news-ald2584312147","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी में कर्मचारी की हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी में कर्मचारी की हार्ट अटैक से गई जान
विज्ञापन
UPSSC employee dead due to heart attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग में कंप्यूटर सहायक के पद पर तैनात थे जीउत सिंह यादव
गाजीपुर के थे मूल निवासी, निधन से आयोग में शोक की लहर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में बृहस्पतिवार को एक तरफ सीबीआई पूर्व परीक्षा नियंत्रक से पूछताछ कर रही थी तो दूसरी ओर एक कर्मचारी की आयोग परिसर में ही हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना से आयोग में हड़कंप मच गया। शाम को कर्मचारी का पार्थिव शरीर गाजीपुर स्थित उनके पैतृक आवास भेज दिया गया।
आयोग में कंप्यूटर सहायक के पद पर तैनात 55 वर्षीय जीउत सिंह यादव प्रयागराज के कीडगंज इलाके में रहते थे। उनके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र साथ रहता था और परिवार के बाकी सदस्य गाजीपुर में रहते हैं। बड़ा पुत्र भी दिवाली की छुट्टी पर घर गया हुआ था। बृहस्पतिवार को आयोग में कामकाज के दौरान जीउत यादव के सीने में तेज दर्ज हुआ और वह एक कमरे में जाकर लेट गए। थोड़ी देर तक नहीं उठे तो साथी कर्मचारी उन्हें अचेत अवस्था में बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जीउत को मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर सुनकर आयोग के कर्मचारी शोक में डूब गए। जीउत का पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे आयोग लाया गया, जहां अध्यक्ष डॉॅ. प्रभात कुमार, सचिव जगदीश एवं अन्य सदस्यों समेत तमाम कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके रिश्तेदार एवं आयोग के कुछ कर्मचारी एंबुलेंस से पार्थिव शरीर लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।