फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSRTC: E-buses will run from Prayagraj to nearby cities, will operate to Pratapgarh, Mirzapur, Bhadohi

UPSRTC : प्रयागराज से आसपास के शहरों के लिए चलेंगी ई-बसें, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, भदोही के लिए होगा संचालन

Sun, 31 Dec 2023 07:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 07:21 AM IST
सार

प्रयागराज से आसपास के जनपदों भदोही, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और कौशांबी आदि के लिए ईबस चलाने की तैयारी की जा रही है। महाकुंभ के पहले इसका संचालन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
UPSRTC: E-buses will run from Prayagraj to nearby cities, will operate to Pratapgarh, Mirzapur, Bhadohi
ई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर विकास विभाग के बाद अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर ली है। परिवहन निगम ने प्रयागराज से आसपास के शहरों के लिए ई बसें चलाने की तैयारी की है। इस दौरान प्रयागराज से उन शहरों के लिए ई बसें चलेंगी, जिनकी दूरी अधिकतम सौ किलोमीटर या उससे कुछ अधिक है। परिवहन निगम द्वारा प्रदेश में तीन हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई है। बसों का संचालन चरणवद्ध तरीके से होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज में अगले वर्ष महाकुंभ का आयोजन है, इस वजह से संगम नगरी शासन की प्राथमिकता पर है। यहां पहले चरण में 50 ई बसों का संचालन आसपास के जिलों के लिए शुरू किया जा सकता है। इन बसों का संचालन कम दूरी वाले शहर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, वाराणसी, फतेहपुर, कौशाम्बी आदि जिलों के लिए होगा।
विज्ञापन


इन बसों के संचालन के पूर्व सिविल लाइंस बस स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जाएगा। बता दें कि नगर विकास विभाग की ओर से अभी प्रयागराज नगर सीमा क्षेत्र में 50 ई बसों का संचालन कुल पांच रूट पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महाकुंभ के पहले शुरू हो सकती है सेवा

महाकुंभ के पहले नगरीय सेवा में 200 बसें और बढ़ जाएंगी। इसके अलावा यूपी रोडवेज को भी पहले चरण में 50 ई बसें अगले वर्ष तक शासन से मिल जाएंगी। यहां महकमे को 150 बसें मिलनी की उम्मीद है। इस बारे में यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि ई बसों का संचालन यूपी रोडवेज को भी करना है। अब एडवांस तकनीकी वाली बसें आ रही हैं। जो कम समय में चार्ज होकर ज्यादा माइलेज दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed