फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   upsessb pgt result 2021 Final result of 10 subjects of spokesperson including Mathematics, English, Biology declared

upsessb pgt result 2021 : गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान सहित प्रवक्ता के 10 विषयों का फाइनल रिजल्ट घोषित

Thu, 28 Oct 2021 10:39 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
upsessb pgt result 2021 Final result of 10 subjects of spokesperson including Mathematics, English, Biology declared
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी ) ने बुधवार देर रात प्रवक्ता के 10 विषयों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट http://www.upsessb.org पर लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को 29 अक्तूबर तक संस्थाओं के आधिमानता का ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। आधिमानता भरने का लिंक चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता के 10 विषयों की लिखित परीक्षा 17 व 18 अगस्त 2021 को आयोजित की थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पांच अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2021 के बीच आयोजित किया गया था। इन विषयों में लगभग 700 प्रवक्ता के पद हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के उप सचिव व परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर ने बताया कि देर रात तक यह परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

इन विषयों का जारी हुआ परिणाम

जिन विषयों के परिणाम जारी हुए हैं गणित, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, जीव विज्ञान, कला, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत गायन, संगीत वादन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed