UPSESSB : नहीं खुल रहे फार्म, ऑनलाइन फार्म सत्यापन में अभ्यर्थियों को छूट रहा पसीना
प्रधानाचार्य 2013 भर्ती में आवेदन करने वाली शिक्षिका गार्गी श्रीवास्तव का आरोप है कि वेबसाइट पर फार्म नहीं खुल रहा है। रिकार्ड नहीं उपलब्ध है, बता रहा है। हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करने पर स्पेलिंग चेंज कर चेक करने के लिए कहा गया तो कुछ के फार्म खुल गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फार्म सत्यापन के लिए आठ जनवरी तक का मौका दिया है, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के फार्म नहीं खुल रहे हैं। चयन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने में अभ्यर्थियों को पसीना छूट जा रहा है।
प्रधानाचार्य 2013 भर्ती में आवेदन करने वाली शिक्षिका गार्गी श्रीवास्तव का आरोप है कि वेबसाइट पर फार्म नहीं खुल रहा है। रिकार्ड नहीं उपलब्ध है, बता रहा है। हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करने पर स्पेलिंग चेंज कर चेक करने के लिए कहा गया तो कुछ के फार्म खुल गया। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या हेल्पलाइन लाइन पर भेजी। लेकिन उनका फार्म अब भी नहीं खुल रहा है।
इस पर चयन बोर्ड की ओर से आवेदन पत्र, बैंक ड्राफ्ट या रजिस्ट्री का रिकार्ड मांगा जा रहा है। गार्गी का कहना है कि आठ साल पहले आवेदन किया था। ऐसे में छाया प्रति अब उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि जब फार्म ऑफलाइन लिए गए थे, तो ऑनलाइन सत्यापन की क्यों कराया जा रहा है। चयन बोर्ड को ऑफलाइन आवेदन के आधार पर साक्षात्कार कराना चाहिए। वहीं शामली के डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि वह अब हेल्प लाइन नंबर पर छह बार फार्म की छाया प्रति और अन्य रिकार्ड भेज चुके हैं।
इसके बाद उनका फार्म अपडेट नहीं हुआ। ऐसे सैकड़ों अभ्यर्थी हैं जिनका फार्म अपडेट नहीं हो पाया है। चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर का कहना है कि हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क न होने पर वाट्सएप पर अभ्यर्थी अपनी समस्या भेज सकते हैं।
जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती प्रकिया पूर्ण करने की मांग
जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो अभ्यर्थी आंदोलन को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि शिक्षा निदेशालय का घेराव करने पर बताया गया था कि अभी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से कोई परिणाम नहीं प्राप्त हुआ है। जबकि, पीएनपी सचिव ने आश्वासन दिया कि पूर्व ही परिणाम निदेशालय को भेजा जा चुका है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पीएनपी एवं निदेशालय के मध्य अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने शासन से तत्काल भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने की मांग किया है। प्रदर्शन में ज्ञानवेंद्र सिंह बंटी, अर्श, सीपी सिंह, राम अवतार तिवारी आदि मौजूद रहे।