{"_id":"61b236228b3d0a7f0376cca8","slug":"upsessb-candidates-waiting-for-written-examination-result-for-ten-years-the-recruitment-of-tgt-biology-2011-could-not-be-completed-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"upsessb : दस साल से लिखित परीक्षा परिणाम के इंतजार में अभ्यर्थी, टीजीटी जीव विज्ञान 2011 की भर्ती अब नहीं हो पाई पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
upsessb : दस साल से लिखित परीक्षा परिणाम के इंतजार में अभ्यर्थी, टीजीटी जीव विज्ञान 2011 की भर्ती अब नहीं हो पाई पूरी
Thu, 09 Dec 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2011 में विभिन्न विषयों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें जीव विज्ञान विषय के 83 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया था। हजारों अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB
- फोटो : prayagraj
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2011 में टीजीटी जीवविज्ञान विषय के लिए भर्ती निकाली थी। हजारों अभ्यर्थियों दस साल से लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। तमाम ऐसे भर्ती हैं जो प्रक्रिया पूरे होने पर महज कुछ ही साल नौकरी के बाद रिटायर हो जाएंगे। अब जबकि चयन बोर्ड पुरानी भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है तो अभ्यर्थियों को आस जगी है कि जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2011 में विभिन्न विषयों के लिए भर्ती निकाली थी। इसमें जीव विज्ञान विषय के 83 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया था। हजारों अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया। एक साल बाद लिखित परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा के बाद अन्य विषयों का परिणाम आया और साक्षात्कार के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई लेकिन जीव विज्ञान का लिखित परीक्षा का परिणाम नहीं आया है।
विज्ञापन
इसके बाद टीजीटी 2016 में भी जीव विज्ञान विषय में आवेदन लिया गया। लेकिन इस भर्ती भी इस विषय की परीक्षा नहीं। हाईस्कूल में जीव विज्ञान विषय न होने को लेकर मामला फंस गया। इसको लेकर अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। कोर्ट के निर्णय के बाद जुलाई में इस विषय की लिखित परीक्षा हुई और फिर साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान टीजीटी-2011 जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर चयन बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से गुहार लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जबकि चयन बोर्ड पिछली भर्तियों को पूरा करने में लगा है तो इस विषय के अभ्यर्थियों को भी उम्मीद जगी है। चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर ने बताया कि कोर्ट में मामला होने के चलते परिणाम जारी नहीं हुआ था। जल्द ही लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद साक्षात्कार कराएं जाएंगे।