फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSESSB: After seven years, the way for the recruitment of principals of six divisions has been cleared.

UPSESSB : सात साल बाद छह मंडलों की प्रधानाचार्य भर्ती का रास्ता साफ, जल्द जारी होंगे साक्षात्कार के परिणाम 

Fri, 19 Nov 2021 08:26 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 08:26 PM IST
सार

यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 06 मार्च 2020 के निर्णय को किया निरस्त। विवाद खत्म होने के बाद साक्षात्कार का परिणाम जल्द जारी होने की जगी आस।

विज्ञापन
UPSESSB: After seven years, the way for the recruitment of principals of six divisions has been cleared.
Teacher Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छह मंडलों की प्रधानाचार्य भर्ती 2011 का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने छह मार्च 2020 के निर्णय को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि छह मंडलों गोरखपुर, फैजाबाद, बस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, मेरठ के साक्षात्कार के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल चयन बोर्ड की ओर से 2011 में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसके लिए फरवरी 2014 में साक्षात्कार कराया गया। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना ऑनलाइन माध्यम से 23-24 दिन पहले भेज दी गई थी। लेकिन ऑफलाइन या डाक से सूचना भेजने में 21 दिन पूर्व के नियम का पालन नहीं हुआ। छुट्टी के कारण बोर्ड ने दो बाद सूचना भेजी। इस पर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि चयन बोर्ड ने 21 दिन पूर्व के नियम का पालन साक्षात्कार की सूचना देने में नहीं किया है। इस पर चयन बोर्ड ने 06 मार्च 2020 को इन छह मंडलों के लिए साक्षात्कार को निरस्त कर दिया था। साक्षात्कार निरस्त किए जाने के विरोध में भी लोग हाईकोर्ट गए। अब चयन बोर्ड ने कोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन सूचना 21  दिन पहले जारी होने को आधार बनाते हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। चयन बोर्ड ने उपसचिव नवल किशोर ने यह सूचना बृहस्पतिवार को जारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed