फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uproar over student's death during Dwarchar, stampede in procession

प्रयागराज : द्वारचार के दौरान छात्र की मौत पर हंगामा, बरात में मची भगदड़

Thu, 23 Feb 2023 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

द्वारचार के दौरान सड़क पर खड़े एक छात्र को बरात में आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से बरात में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने टक्कर मारने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन
Uproar over student's death during Dwarchar, stampede in procession
Prayagraj News : अमित। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

द्वारचार के दौरान सड़क पर खड़े एक छात्र को बरात में आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से बरात में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने टक्कर मारने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल लोगों के बीचबचाव के बाद किसी तरह वह बच गया। हंगामे के बाद बराती भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराते हुए युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हेमापुर गांव निवासी कमलेश कुुमार की बेटी की शादी बुधवार को थी। यहां फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ही बसनेहटा गांव से शाम करीब आठ बजे बरात आई और द्वारचार चल रहा था। इसी दौरान नहर के पास सड़क पर हेमापुर गांव के ही रहने वाले बीएससी के छात्र अमित कुमार उर्फ शनि (21) खड़ा था। इसी बीच पल्सर बाइक ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लग जाने की वजह से छात्र की जान चली गई। द्वारचार की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मृतक छात्र के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लाठी लेकर बरातियों पर टूट पड़े। जिससे दूल्हे के पिता व अन्य परिजन समेत सभी बाराती भाग खड़े हुए। इसी बीच टक्कर मारने वाला बराती युवक अपनी बाइक लेने पहुंच गया तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।

बरात में हंगामे की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता रमेश कुमार मुंबई में रहकर कमाई करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से घर में जहां कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है।

गम और गुस्से के बीच हुई शादी, नदारद रहे बराती

द्वारचार के दौरान छात्र की मौत के बाद परिजनों के हंगामे से दूल्हे के पिता समेत सभी बराती भाग खड़े हुए। लड़की पक्ष के लोगों ने रात में गम और गुस्से के बीच किसी तरह शादी की रश्म अदा कराई और सुबह विदाई कर दी। छात्र की मौत के बाद परिजनों के हंगामे से मची भगदड़ के दौरान कई बराती घायल हो गए। बगैर भोजन किए ही सभी बाराती भाग खड़े हुए। बृहस्पतिवार दिन भर यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed