{"_id":"613110688ebc3e74e77fc94a","slug":"uproar-on-the-nursing-home-of-angry-relatives-over-the-death-of-the-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर नाराज परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर नाराज परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा
Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:26 PM IST
सार
विजय देवी (60) पत्नी श्रीकृष्ण पांडेय पूरेडीह पिपरी हंडिया की रहने वाली थीं। पुलिस के मुताबिक, 10 दिन पहले बाइक से गिरने पर उनके सिर में चोट आ गई थी। जिसके बाद उन्हें परिजनों ने जार्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड स्थित डॉ. एसपीएस चौहान के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरीज की मौत के बाद जार्जटाउन स्थित निजी नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया तो स्टाफ से उनकी नोंकझोंक हो गई। जिससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मरीज के परिजनों को समझाया। तब जाकर वह शांत हुए। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विजय देवी (60) पत्नी श्रीकृष्ण पांडेय पूरेडीह पिपरी हंडिया की रहने वाली थीं। पुलिस के मुताबिक, 10 दिन पहले बाइक से गिरने पर उनके सिर में चोट आ गई थी। जिसके बाद उन्हें परिजनों ने जार्जटाउन में सीवाई चिंतामणि रोड स्थित डॉ. एसपीएस चौहान के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। करीब हफ्ते भर पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि घर जाते ही फिर तबियत बिगड़ गई और बुधवार को उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के बाद बृहस्पतिवार शाम आक्रोशित परिजन नर्सिंग होम पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
उनका आरोप था कि इलाज के दौरान दी गई गलत दवाओं के चलते महिला की मौत हुई। स्टाफ ने विरोध किया और इसी बात पर विवाद की नौबत आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझाया। बहुत समझाने के बाद घरवाले मानने को तैयार हुए और तब जाकर मामला शांत हुआ। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।