फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: UPPSC will conduct 21 examinations, calendar released, many major examinations did not get place

UPPSC : यूपीपीएससी कराएगा 21 परीक्षाएं, कैलेंडर जारी, कई प्रमुख परीक्षाओं को नहीं मिली जगह

Tue, 28 Jan 2025 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें 21 परीक्षाओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UPPSC: UPPSC will conduct 21 examinations, calendar released, many major examinations did not get place
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वर्ष 2025 का परीक्षा कैलेंडर मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें 21 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 के लिए गठित समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस परीक्षा को आरक्षित तिथियों में समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

आयोग ने राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता, सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड), खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भर्ती को भी कैलेंडर में शामिल नहीं किया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार संबंधित विभाग/शासन से ई-अधियाचन प्राप्त होते ही आरक्षित तिथियों में इन परीक्षाओं का समायोजन किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती भी कैलेंडर में शामिल नहीं है।

विज्ञापन

इस पद पर चयन संबंधी परीक्षा योजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसे आरक्षित तिथियों में समायोजित किया जाएगा। महाकुंभ के मद्देनजर आयोग ने जनवरी में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं की थी। आयोग के कैलेंडर में 16 फरवरी को स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा-2023 प्रस्तावित है, जो वर्ष 2025 की पहली परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed