फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Score and cutoff of five recruitment released

यूपीपीएससी : पांच भर्तियों का प्राप्तांक और कटऑफ जारी, कार्मिक अधिकारी के एक पद का परिणाम घोषित

Wed, 16 Nov 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर, यूपी डायरेक्ट्रेट ऑफ एडमिनिस्ट्रेेटिव रिफॉर्मस में शोध अधिकारी, डायरेक्ट्रेट ऑफ राष्ट्रीय कैडेट कोर यूपी में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट यूपी में असिस्टेंट ऑर्किटेक्ट प्लान और इसी विभाग में असिस्टेंट सोशियोलॉजिस्ट के पदों पर हुई भर्ती शामिल है। 

विज्ञापन
UPPSC Score and cutoff of five recruitment released
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पांच अलग-अलग सीधी भर्तियों के अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इसमें जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर, यूपी डायरेक्ट्रेट ऑफ एडमिनिस्ट्रेेटिव रिफॉर्मस में शोध अधिकारी, डायरेक्ट्रेट ऑफ राष्ट्रीय कैडेट कोर यूपी में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट यूपी में असिस्टेंट ऑर्किटेक्ट प्लान और इसी विभाग में असिस्टेंट सोशियोलॉजिस्ट के पदों पर हुई भर्ती शामिल है। 

विज्ञापन



इन पदों पर हुई भर्ती में उपस्थित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक आयोग की वेबसाइट पर 16 से 22 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि के आधार पर प्राप्तांक एवं कट ऑफ अंक देख सकते हैं। इन सीधी भर्तियों के परिणाम के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।  

विज्ञापन

कार्मिक अधिकारी के एक पद का परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मुद्रण एवं लेखन सामाग्री विभाग में कार्मिक अधिकारी के एक पद (अनारक्षित) पर सीधी भर्ती का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। साक्षात्कार में नीलाभ सिंह को अंतिम रूप से सफलता मिली है। 


आयोग की ओर से 25 जून 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए कुल 283 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया जबकि साक्षात्कार के लिए पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, सभी शामिल हुए। मंगलवार को साक्षात्कार लिया गया था। आयोग की ओर से इसका अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।  

प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी को मिलेगी नियुक्ति
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के यूपी आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता मोआलेजात के पद पर चयनित एक अभ्यर्थी ने अपना अभ्यर्थन वापस ले लिया। इस पर आयोग ने योग्यता सूची में श्रेष्ठताक्रम में उपलब्ध अभ्यर्थी एस जावेद अली, अनारक्षित को प्रश्नगत पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुति की है।

 


यूपीपीएससी की ओर से आयुष विभाग में प्रवक्ता मोअलेजात के तीन अनारक्षित पदों पर चयन परिणाम एक जून 2022 को घोषित किया था। इस चयन परिणाम की मुख्य सूची में क्रमांक एक पर चयनित अभ्यर्थी मो.खालिद ने शपथ पत्र के माध्यम से आयोग से अभ्यर्थन वापस लेने का अनुरोध किया गया था। इस पर आयोग ने उनका अभ्यर्थन निरस्त करते हुए रिक्त पद के सापेक्ष समेकित योग्यता सूची में श्रेष्ठताक्रम में उपलब्ध अभ्यर्थी एस जावेद अली को प्रश्नगत पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुति की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed