फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Result came, but answer key and cutoff not

UPPSC : रिजल्ट तो आया, पर उत्तरकुंजी और कटऑफ नहीं, अभ्यर्थियों ने शीघ्र जारी करने की मांग की

Thu, 03 Nov 2022 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 08:50 PM IST
सार

पीसीएस के कुल 678 पदों के मुकाबले 627 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था। उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 51 पद खाली रह गए, जिनमें दो पद श्रम प्रवर्तन अधिकारी और 49 पद प्रधानाचार्य के हैं।

विज्ञापन
UPPSC Result came, but answer key and cutoff not
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम तो जारी कर दिया, लेकिन उत्तरकुंजी, कटऑफ एवं मार्कशीट अभी जारी नहीं की। अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए मांग की है कि मार्कशीट, उत्तरकुंजी एवं कटऑफ शीघ्र जारी किए जाएं। आयोग ने 19 अक्तूबर को पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था।

विज्ञापन



पीसीएस के कुल 678 पदों के मुकाबले 627 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था। उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण 51 पद खाली रह गए, जिनमें दो पद श्रम प्रवर्तन अधिकारी और 49 पद प्रधानाचार्य के हैं। चयन परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थी जानना चाहते हैं कि वे चयनित होने से कितने अंकों से पीछे रह गए।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को यह तभी मालूम हो सकेगा, जब आयोग पीसीएस परीक्षा का कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी करेगा। पूर्व में आयोग परीक्षा परिणाम वाले दिन ही कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी कर देता था, लेकिन पिछली कुछ परीक्षाओं के प्राप्तांक एवं कटऑफ इतनी देर से जारी किए गए कि तब तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी थी। इस मसले पर अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।

इन्हीं में से एक प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि आयोग ने पीसीएस-2019 और पीसीएस-2020 की उत्तरकुंजी, कटऑफ एवं प्राप्तांक तब जारी किए, जब अभ्यर्थी न्यायालय पहुंचे। पीसीएस-2021 की उत्तरकुंजी, प्राप्तांक एवं कटऑफ जारी करने में आयोग देर कर रहा है। 


हाल ही में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को भी उत्तरकुंजी के लिए न्यायालय में याचिका दाखिल करनी पड़ी है। आयोग अगर समय से उत्तरकुंजी, कटऑफ एवं प्राप्तांक जारी कर देता है तो अभ्यर्थी अपना मूल्यांकन कर अगली परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। आयोग को अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और समय से उत्तरकुंजी, प्राप्तांक, कटऑफ जारी करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed