फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Result

आयोग ने जारी किया विभागीय परीक्षा का परिणाम

Sat, 21 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Result
UPPSC Result
अफसरों/कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए हुई थी परीक्षा
विज्ञापन

अगली परीक्षा के लिए 31 अक्तूबर तक मांगे गए आवेदन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शासन के अधीन कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं-2017 का परिणाम जारी कर दिया। यह परीक्षा आयोग की ओर से पिछले वर्ष 10 से 23 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी।
परीक्षा सरकारी विभागों में अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में उत्तीर्ण अधिकारी/कर्मचारी अब प्रमोशन में के लिए आयोजित होने वाली डीपीसी में शामिल होने के लिए अर्ह होंगे। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और आयोग कार्यालय के सूचना पट पर भी लगा दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने आगामी विभागीय परीक्षाएं-2019 के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन मांग लिए हैं। यह परीक्षा भी आयोग में आयोजित की जाएगी और इसका विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले कार्मिकों को आवेदनपत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर संबंधित विभाग के सक्षम प्राधिकारी से अग्रसारित कराके निर्धारित तिथि 31 अक्तूबर तक आयोग कार्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से या हाथोंहाथ उपलब्ध कराना होगा। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने विभागीय परीक्षाए-2019 के लिए उत्तर प्रदेश सहकारी एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्टांप एवं निबंधन विभाग, सहकारिता विभाग, दुग्धशाला विभाग, कृषि विभाग, कृषि एवं कृषि अभियंत्रण विभाग, गन्ना विकास विभाग, राज्य रोजगार सेवा, राज्य प्रशिक्षण सेवा के अधिकारी, अधीनस्थ राजपत्रित रोजगार सेवा के अधिकारी और एआईएस अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों की उर्दू परीक्षा के लिए अर्ह अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed