{"_id":"5e20b9d48ebc3e4b605cfa6a","slug":"uppsc-released-je-exam-result-allahabad-news-ald2659202146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिले 89 नए अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिले 89 नए अवर अभियंता
विज्ञापन
UPPSC released JE exam result
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीपीएससी ने घोषित किया जेई कृषि शाखा का परिणाम
छह साल पहले लिए गए थे आवेदन, अब आया रिजल्ट
प्रयागराज। प्रदेश को 89 नए अवर अभियंता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने छह साल बाद बृहस्पतिवार को सम्मिलित अवर अभियंता परीक्षा, 2013 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। अंतिम चयन परिणाम में स्वदेश कुमार ने टॉप किया है, जबकि प्रदीप पराशर को मेरिट में दूसरा और चंद्र प्रकाश मिश्र को तीसरा स्थान मिला है।
अवर अभियंता (कृषि अभियंत्रण) (सामान्य चयन) के 88 पदों और विशेष चयन के 10 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 24 दिसंबर 2013 को जारी किया गया था। इसकी लिखित परीक्षा 22 एवं 23 मई 2016 को प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में कुल 13745 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने पिछले साल 16 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें सामान्य चयन के 518 अभ्यर्थियों और विशेष्य चयन के तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था।
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार के बाद आयोग ने बृहस्पतिवार को अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें सामान्य चयन के सभी 88 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया, जबकि विशेष चयन की 10 रिक्तियों के मुकाबले एक अभ्यर्थी को सफल घोषित किया गया। अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक/कट ऑफ अंक आदि की सूचना शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। सफल घोषित किए गए जिन अभ्यर्थियों के नाम के सामने प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा वांछित समस्त प्रमाणपत्र साक्षात्कार परिषद की ओरसे दिए गए समय के भीतर प्रस्तुत करने होेंगे, अन्यथा उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।