फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC released detailed advertisement for direct recruitment, application for recruitment to 610 posts started

यूपीपीएससी ने सीधी भर्ती के लिए जारी किया विस्तृत विज्ञापन, 610 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Sun, 06 Sep 2020 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
UPPSC released detailed advertisement for direct recruitment, application for recruitment to 610 posts started
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश शासन के तहत दस प्रकार के 610 पदों पर भर्ती के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अक्तूबर और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट किए जाने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आयोग ने अपने विज्ञापन में स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अपूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे और इस संबंध में कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी स्तर पर परीक्षण के बाद अगर यह तथ्य प्रकाश में आता है कि अभ्यर्थी द्वारा कोई सूचना छिपाई गई अथवा गलत भरी गई, तो उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा और आगामी परीक्षाओं/चयनों में उसे डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी। सर्वाधिक 256 पद कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा में चिकित्सा अधिकारी (ऐलोपैथ) (सामान्य चयन) के हैं। वहीं, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्साधिकारी (समान्य चयन) के 215 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससके अलावा नगर निगम एवं ग्राम नियोजन विभाग में सहायक नियोजक के आठ, जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग में अभियंता जिला पंचायत के चार,  चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में सहायक आचार्य (विभिन्न विशिष्टता) के 88, सचिवालय विधायी विभाग सेवा में विधीक्षण अधिकारी का एक, चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में प्रधानाचार्य (एलोपैथी) का एक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम चिकित्सा सेवाएं में चिकित्साधिकारी (एलोपैथ) (सामान्य चयन) पुनर्विज्ञापन के तीन, भू-तत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के तीन, चिकित्सा शिक्षा विभाग (एलोपैथी) में सहायक आचार्य (विभिन्न विशिष्टता) (बैकलॉग)के 29, सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में संयुक्त निदेशक (सामान्य चयन) का एक और सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो में उप निदेशक (समान्य चयन) के एक पद पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed