फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Preliminary examination for Lecture recruitment today, for the first time, recruitment through written examination, examination will be held in 1055 centers

UPPSC : प्रवक्ता भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आज, पहली बार लिखित परीक्षा से भर्ती, 1055 केंद्रों में होगी परीक्षा

Sun, 19 Sep 2021 02:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 02:48 AM IST
सार

  • 1055 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रवक्ता के 1473 पदों पर होनी है भर्ती, पांच लाख दावेदार

विज्ञापन
UPPSC: Preliminary examination for Lecture recruitment today, for the first time, recruitment through written examination, examination will be held in 1055 centers
uppsc

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर को प्रदेश के 16 जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती के लिए 491370 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रवक्ता भर्ती होनी जा रही है।
विज्ञापन


प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 के लिए प्रयागराज समेत आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सीतापुर एवं वाराणसी में कुल 1055 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 112 केंद्र हैं, जिनमें परीक्षा के लिए 52057 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रवक्ता भर्ती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व सीधे इंटरव्यू के माध्यम से यह भर्ती होती थी, लेकिन इस बार प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


कुल 16 विषयों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें सर्वाधिक 269 पद गणित विषय में हैं। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन/वैकल्पिक विषय का एक प्रशभनपत्र होगा, जो वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार का होगा। इसमें प्रशभनों की संख्या 120 होगी, जिनमें 80 प्रशभन वैकल्पिक विषय और 4 प्रशभन सामान्य अध्ययन के होंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी। प्रशभनपत्र कुल 300 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed