UPPSC Paper Leak : आरओ-एआरओ पेपर लीक में 16 के खिलाफ चार्जशीट, मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा का नाम भी शामिल
जिन 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें से 15 जेल में हैं। जबकि, एक आरोपी सौरभ शुक्ला को जमानत मिल चुकी है। गौरतलब है कि सिविल लाइंस थाने में दो मार्च को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से इस प्रकरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण की विवेचना में जुटी उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने मामले में सभी 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा व उसके मुख्य सहयोगी सुभाष प्रकाश का नाम भी शामिल है। फिलहाल, इस प्रकरण में यह पहली चार्जशीट दाखिल की गई है और विवेचना आगे भी जारी रहेगी।
जिन 16 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें से 15 जेल में हैं। जबकि, एक आरोपी सौरभ शुक्ला को जमानत मिल चुकी है। गौरतलब है कि सिविल लाइंस थाने में दो मार्च को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से इस प्रकरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में मामले की विवेचना एसटीएफ को सौंप दी गई। मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया था। विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में एक-एक कर 16 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
फिलहाल, तीन आरोपियों की है तलाश
पेपर लीक प्रकरण में फिलहाल, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनमें पुष्कर पांडेय, कामेश्वर नाथ मौर्य व शिवानी सिंह शामिल हैं। पुष्कर मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र का करीबी है और मध्य प्रदेश एनएचएम भर्ती पेपर लीक प्रकरण में जेल जा चुका है। कामेश्वर नाथ मौर्य झूंसी का रहने वाला है, जो कंसल्टेंसी फर्म संचालित करने में मास्टरमाइंड का पार्टनर रह चुका है। शिवानी मास्टरमाइंड के रुपयों का हिसाब-किताब देखती थी। उसकी तलाश में वाराणसी एसटीएफ को भी लगाया गया है।
30 जून को अमर उजाला ने दे दी थी सूचना
अमर उजाला ने 30 जून को ही अपने पाठकों को बता दिया था कि आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। खबर में बताया गया था कि आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ की विवेचना अंतिम दौर में है। यह भी बताया गया था कि इस प्रकरण में जल्द ही प्रारंभिक चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। बाद में गवाहों व अतिरिक्त साक्ष्यों के आधार पर पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बृहस्पतिवार को एसटीएफ की कार्रवाई के बाद खबर पर मुहर लग गई।
इनके खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
आयुष पांडेय पुत्र विनोद कुमार पांडेय निवासी बभनपुरा, थाना रानीपुर, जिला मऊ।
नवीन सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी हरपुर, थाना सरायलखन्शी, जिला मऊ।
अमित सिंह पुत्र स्व.भूप सिंह निवासी डी 2173 इंदिरानगर, थाना गाजीपुर लखनऊ।
(मूल निवासी पांडेय जौरा पूरेवैश पुरवा थाना कर्नेलगंज गोंडा)
अरुण कुमार सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी प्लॉट न.246एबी खरगापुर, गोमतीनगर विस्तार लखनऊ (मूल पता गोपालपुरवा पो.उपाध्यायपुरवा थाना अन्तू प्रतापगढ़।
सौरभ शुक्ला पुत्र प्रदीप कुमार निवासी एल1/75 से0एफ, थाना आशियाना लखनऊ मू.पता ग्राम शिवचरन का पुरवा मजरा नरियावा थाना महेशगंज प्रतापगढ़।
शरद कुमार सिंह पुत्र नंदलाल सिंह निवासी ग्राम कैलहट पो.पचेवर,थाना चुनार जिला मिर्जापुर, हाल पता लवनेस्ट अपार्टमेंट वृंदावन योजना फ्लैट नं. 905 थाना पीजीआई लखनऊ।
-अभिषेक शुक्ला पुत्र संदीप शुक्ला नि0 231/30 मक्का बाग राजा बाजार चौक, लखनऊ
कमलेश कुमार पाल पुत्र राम दुलारे पाल निवासी चकचुरावन कमलदीपुर,थाना झूंसी, प्रयागराज
अर्पित विनीत जसवंत पुत्र स्व.सुशील कुमार जसवंत निवासी 54/148 बी म्योराबाद खाना कैंट, प्रयागराज।
राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम अमोरा थाना मेजा प्रयागराज, हाल पता 97 भारतनगर जेके रोड निकट महर्षि योगा केंद्र भोपाल।
सुभाष प्रकाश पुत्र योगेन्द्र पंडित निवासी ग्राम बैरा थाना जयनगर जिला मधुवनी बिहार हाल 14 एवन्यू गौर सिटी के ब्लॉक 28वा फ्लोर ग्रेटर नोएडा।
विशाल दूबे पुत्र अरुण कुमार दूबे निवासी उंचडीह बाजार, थाना मेजा, प्रयागराज
सुनील रघुवंशी पुत्र रामबाबू रघुवंशी निवासी 39/4 न्यू ट्रांसपोर्टनगर कान्हासैया,थाना बिलखिरिया, भोपाल।
संदीप पांडेय पुत्र हरिशंकर निवासी पनासा, थाना करछना, प्रयागराज।
अमरजीत शर्मा पुत्र वालेश्वर शर्मा निवासी ग्राम इच्चा थाना, फतेहपुर जिला गया बिहार।
विवेक उपाध्याय पुत्र स्व.रामायण उपाध्याय निवासी सोनवर्षा थाना बैरिया जिला बलिया।