फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Online applications of staff nurse candidates stuck, demand for extension of date

यूपीपीएससी : स्टाफ नर्स अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन फंसे, तिथि बढ़ाऩे की मांग

Sat, 13 Nov 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 09:53 PM IST
सार

ठीक से काम नहीं कर रही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट। अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट की गड़बड़ी के चलते अभ्यर्थियों को अपनी नौकरी पर संकट मंडराता दिख रहा है। तकरीबन 21 हजार अभ्यर्थियों को आनलाइन फार्म सम्मिट करके हार्ड कॉपी जमा करनी है। 

विज्ञापन
UPPSC: Online applications of staff nurse candidates stuck, demand for extension of date
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 में शामिल अभ्यर्थियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर थी और आयोग की वेबसाइट तीन दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही है। फॉर्म सब्मिट न कर पाने वाले अभ्यर्थियों ने मांग की है कि अंतिम तिथि बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


आयोग ने स्टाफ नर्स के 3012 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग ने तीन नवंबर को विज्ञप्ति जारी करते हुए निर्धारित कटऑफ के तहत अभ्यर्थियों को 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सब्मिट करने का समय दिया था। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को 18 नवंबर को शाम पांच बजे तक आवेदन की हार्डकॉपी जमा करनी है, लेकिन आयोग की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन सब्मिट नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि तीन दिनों से वेबसाइट में दिक्कत आ रही है। उन्होंने मांग की है कि अंतिम तिथि बढ़ाते हुए वेबसाइट को दुरस्त किया जाए, ताकि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकें। इस बारे में आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि तकरीबन 21 हजार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हार्डकॉपी जमा करनी है। 12 नवंबर तक 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर चुके थे। आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए या नहीं, इस पर निर्णय अंतिम तिथि के बार परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed