{"_id":"68b42df2043e5731140efd47","slug":"uppsc-now-prepare-for-recruitment-of-assistant-professor-and-beo-commission-may-release-advertisement-soon-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : अब असिस्टेंट प्रोफेसर और बीईओ भर्ती की तैयारी, आयोग जल्द जारी कर सकता है विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : अब असिस्टेंट प्रोफेसर और बीईओ भर्ती की तैयारी, आयोग जल्द जारी कर सकता है विज्ञापन
Sun, 31 Aug 2025 04:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:41 PM IST
सार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो नई भर्तियां शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो नई भर्तियां शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आयोग किसी भी दिन इन दाेनों भर्तियों का विज्ञापन जारी कर सकता है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा जा चुका है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 200 से अधिक पदों पर भी भर्ती की तैयारी चल रही है। अभ्यर्थियों को इन दोनों भर्तियों का कई वर्षों से इंतजार है। वहीं, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है।
विज्ञापन
भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद तकरीबन 10 लाख नए अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया है। आयोग के अफसरों का अनुमान है कि एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों के लिए दावेदारों की संख्या 11 लाख के आसपास पहुंच सकती है। आवेदन में सुधार/संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि चार सितंबर है। इसके बाद स्पष्ट होगा कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए कितने आवेदन आए। वहीं, राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 1518 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी चल रही है जो 12 सितंबर को पूरी होगी। इस भर्ती के लिए भी 10 लाख के आसपास आवेदन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर व बीईओ भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इन दोनों भर्तियों का विज्ञापन जारी होने के बाद ओटीआर की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग की वेबसाइट पर लोड भी कम हो जाएगा और ऐसे में नई भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया में दिक्कत नहीं होगी।