{"_id":"5f0359ba1165f464f37ef3d4","slug":"uppsc-news-pcs-2018-interview-will-be-completed-in-26-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC NEWS: पीसीएस-2018 का इंटरव्यू 26 दिनों में होगा पूरा, 25 अगस्त से पहले आ सकता है अंतिम चयन परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC NEWS: पीसीएस-2018 का इंटरव्यू 26 दिनों में होगा पूरा, 25 अगस्त से पहले आ सकता है अंतिम चयन परिणाम
Mon, 06 Jul 2020 10:34 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस-2018 का साक्षात्कार 26 दिनों में पूरा होगा। इंटरव्यू 13 जुलाई से सात अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। साथ ही इंटरव्यू लेटर भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अगर कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम 25 अगस्त से शुरू होने जा रही पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पहले जारी हो जाएगा और इससे पीसीएस-2019 के अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे।
इंटरव्यू की अवधि 26 दिनों की होगी, लेकिन इंटरव्यू 23 दिन ही होगा।
13 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन इंटरव्यू होना है। एक से तीन अगस्त तक इंटरव्यू नहीं होगा और इसके बाद चार से सात अगस्त तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यानी रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी साक्षात्कार का आयोजन होगा। इस दौरान रविवार के दो साप्ताहिक अवकाश पड़ेंगे। पीसीएस के 984 पदों पर भर्ती के लिए 2669 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी ने जिस तरह से साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया है, उससे यह स्पष्ट है कि आयोग 25 अगस्त से पहले पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी करने की तैयारी में है।
साक्षात्कार का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। साक्षात्कार प्रतिदिन दो सत्रों सुबह नौ बजे और दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म सेट भरना है और इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना है। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्डकॉपी के साथ अन्य अभिलेख भी इंटरव्यू में साथ ले जाने होंगे।
फॉर्म कैसे भरा जाए और कौन से अभिलेख साथ ले जाने हैं, इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दी गई है। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू वाले दिन पहले सत्र में सुबह नौ बजे और दूसरे सत्र में दोपहर 12 बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।