फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: PCS-2018 final result may come soon

UPPSC NEWS: जल्द आ सकता है पीसीएस-2018 का फाइनल रिजल्ट

Sun, 06 Sep 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: PCS-2018 final result may come soon
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम जल्द जारी करने जा रहा है। परिणाम अगले सप्ताह आने की उम्मीद है। पीसीएस-2018 का इंटरव्यू बीते 25 अगस्त को पूरा हो चुका है और आयोग में अब रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होनी है। ऐसे में आयोग का पूरा प्रयास होगा कि पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम किसी भी सूरत में 22 सितंबर से पहले जारी कर दिया जाए। आयोग इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पीसीएस-2018 का अंतिम चयन परिणाम तैयार किया जा रहा है और इस माह के दूसरे हफ्ते में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग 15 सितंबर से पहले किसी भी दिन फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी, सो परिणाम में भी परितर्वन देखने को मिल सकता है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि फाइनल रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इन चार पदों का चयन परिणाम इस परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ रिजल्ट भी इसी माह आने के आसार

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह जारी कर सकता है। एसीएफ/आरएफओ का इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था। एसीएफ/आरएफओ के 137 पदों पर चयन होना है, जिनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed