{"_id":"5f4d36b4f047e1063506f3df","slug":"uppsc-news-options-for-three-districts-sought-from-pcs-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC NEWS: पीसीएस अभ्यर्थियों से मांगे गए तीन जिलों के विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC NEWS: पीसीएस अभ्यर्थियों से मांगे गए तीन जिलों के विकल्प
Mon, 31 Aug 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2019 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए तीन जिलों के विकल्प मांगे हैं। परीक्षा 19 जिलों में आयोजित की जानी है। कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थी अब अपनी सुविधानुसार विकल्प चुन सकेंगे और इनमें से किसी एक जिले में संबंधित अभ्यर्थी को सेंटर आवंटित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सात सितंबर तक ऑनलाइन विकल्प चुनना है।
पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पांच लाख 95 हजार 669 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। कुछ दिनों पहले आयेाग ने आरओ/एआरओ-2016 के अभ्यर्थियों से भी तीन जिलों के विकल्प मांगे थे और अब पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 के अभ्यर्थियों से आयोग ने विकल्प मांगे हैं। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परीक्षा जिन 19 जिलों में होनी है, अभ्यर्थी उनमें से किन्हीं तीन जिलों को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज समेत आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर एवं वाराणसी जनपद में आयोजित की जानी है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर तीन जिलों का विकल्प ऑनलाइन चुनना होगा। आवेदन की प्रक्रिया आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को तीन जिलों का विकल्प चुनने के लिए एक से सात सितंबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए विकल्प के आधार पर जिला केंद्र आवंटित किया जाना आयोग पर बाध्यकारी नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों की ओर से केंद्र के विकल्प का दावा नहीं किया जाएगा, उन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा स्वविवेक से केंद्र का आवंटन कर दिया जाएगा।