फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: Online application starts, no post of SDM in PCS-2021

Uppsc News : ऑनलाइन आवेदन शुरू, पीसीएस-2021 में एसडीएम का कोई पद नहीं

Sat, 06 Feb 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Uppsc News: Online application starts, no post of SDM in PCS-2021
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
सम्मिलित राज्य अवर/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2021 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा-2021 के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पीसीएस के 400 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन इसमें एसडीएम का कोई पद शामिल नहीं है। आयोग के अफसरों को उम्मीद है कि एसडीएम समेत कई अन्य नए पदों का अधियाचन भी आयोग को जल्द मिल सकता है। ऐसे पदों को पीसीएस-2021 में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पीसीएस-2021 और एसीएफ/आरएफओ-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच मार्च और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अब तक एसीएफ के एक, आरएफओ के 15 और पीसीएस के तकरीबन 400 पदों का अधियाचन मिल चुका है।
विज्ञापन

 

हालांकि इसमें एसडीम का कोई पद शामिल नहीं हैं। यूपीपीएससी के मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार आयोग को राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य के सर्वाधिक 292 पदों का अधियाचन मिला है। इसके अलावा डिप्टी एसपी के 16 पदों, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के 30, एआरटीओ के चार, औद्योगिक विकास में वित्त एवं लेखाधिकारी के छह पदों समेत कई अन्य पदों का अधियाचन मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस परीक्षा में पदों की संख्या बढना तय माना रहा है। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 13 जून को प्रस्तावित है। नियम है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक आयोग को जितने नए पदों का अधिचायन मिलता है, उन्हें भर्ती परीक्षा में शामिल कर लिया जाता है। ऐसे में आयोग के पास कम से कम छह माह का वक्त है।

 

अफसरों को उम्मीद है कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक एसडीएम के साथ कई अन्य पदों का भी अधियाचन मिलेगा और पदों की संख्या बढ़ेगी। पिछले कुछ वर्षों में पीसीएस भर्ती के लिए जितनी परीक्षाएं हुईं, उनमें भी विज्ञापन जारी होने से लेकर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक आयोग को कई नए पदों का अधिचायन मिला और बाद में पदों की संख्या बढ़ गई। 

स्केलिंग और क्षैतिज आरक्षण पर फिर उठे सवाल

आयोग की ओर से शनिवार को पीसीएस-2021 का विज्ञापन जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने स्केलिंग और क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर फिर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि केवल यूपी की महिलाओं को पूर्व की भांति क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाए। वहीं, आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में लिखा है कि यह मामला शासन की ओर से न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर न्यायालय द्वारा परित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। वहीं, स्केलिंग के मुद्दे पर विज्ञापन में लिखा है कि संजय सिंह बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अन्य में उच्चतर न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णचय/आदेश के क्रम में मॉडरेशन/स्केलिंग की व्यवस्था यथावश्यक लागू रहेगी। अभ्यर्थियों की मांग है कि आयोग स्पष्ट करे कि स्केलिंग होगी या नहीं, जैसा कि पूर्व के विज्ञापनों में होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed