फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uppsc News: Campaign on Twitter to postpone PCS exam

Uppsc News : पीसीएस परीक्षा स्थगित कराने को ट्विटर पर अभियान

Fri, 30 Apr 2021 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Apr 2021 07:53 PM IST
सार

  • प्रतियोगियों का दावा, सर्वे में 95 फीसदी छात्र परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं
  • पीसीएस के 538 पदों पर भर्ती के लिए 13 जून को प्रस्तावित है प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
Uppsc News: Campaign on Twitter to postpone PCS exam
uppsc - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मई में प्रस्तावित दो बड़ी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, लेकिन प्रतियोगी छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा भी स्थगित की जाए। इसके लिए प्रतियोगी छात्रों ने ट्विटर पर अभियान चला रखा है। प्रतियोगियों का कहना है कि परीक्षा हुई तो छात्रों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करना होगा, जो मौजूदा परस्थितियों के अनुकुल नहीं है।

विज्ञापन

Uppsc News: Campaign on Twitter to postpone PCS exam
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

पीसीएस-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच फरवरी से शुरू हुई थी और ऑनलाइन बावेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित थी। इस दौरान छह लाख 91 हजार 173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिन्हें अब 13 जून को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना है। आयोग ने पीसीएस के 400 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया किया था, जिसमें एसडीएम का कोई पद शामिल नहीं था। बाद में आयोग को 138 नए पदों का आधियाचन मिल गया और पदों की संख्या बढक़र 538 हो गई थी। साथ ही इसमें एमडीएम के 52 पद भी शामिल कर लिए गए थे। प्रतियोगी छात्र चाहते हैं कि 13 जून को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी जाए, ताकि कोविड के कारण कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uppsc News: Campaign on Twitter to postpone PCS exam
Twitter - फोटो : amarujala
भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह की अगुवाई में छात्र रोज सुह नौ से 10 ब जे तक मुख्यमंत्री और प्रमुूख सचिव को ट्वीट कर परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि तमाम प्रतियोगी छात्र या उनके करीबी रिश्तेदार कोविड संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कई छात्रों या उनके करीबी रिश्तेदारों की मौत भी हो गई है। ऐसे में छात्र मानसिक रूप से परेशान है और परीक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। मोर्चा अध्यक्ष कौशल सिंह का दावा है कि मोर्चा की ओर से अलग-अलग सर्वेयर पोल के माध्यम से एक सर्वे कराया गया, जिसमें 95 फीसदी छात्र चाहते हैं कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक प्रदेश में किसी भी परीक्षा आयोजित न की जाए। छात्रों की मांग है कि परीक्षा स्थगित करने का नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें मानसिक रूप से राहत दी जाए।

कुछ परीक्षाएं स्थगित होने से प्रभावित होगा पूरा कैलेंडर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कोविड-19 के मद्देनजर इस वर्ष प्रस्तावित तीन परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। इनमें 17 अप्रैल को प्रस्तावित प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज स्क्रीनिंग परीक्षा, 23 मई को प्रस्तावित प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक परीक्षा और 30 मई को प्रस्तावित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा शामिल हैं। तीनों परीक्षाएं स्थगित होने से कैलेंडर की अन्य परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 13 नवंबर से प्रस्तावित है। प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होने के बाद अब आयोग को मुख्य परीक्षा की तिथि में भी परिवर्तिन करना पड़ सकता है। इसी तरह अगर पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित होती है तो इसका असर मुख्य परीक्षा पर भी पड़ेगा, जो आयोग के कैलेंडर में तीन अक्तूबर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed