फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc news assistant engineer interview of 22 february

सहायक अभियंता भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से, मुख्य परीक्षा में घोषित हुए हैं 1284 अभ्यर्थी

Mon, 15 Feb 2021 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
uppsc news assistant engineer interview of 22 february
uppsc - फोटो : अमर उजाला
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 के तहत सहायक अभियंता के 648 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी  कर दिया। सहायक अभियंता के 648 पदों में 627 पद सामान्य चयन और 21 पद विशेष चयन के हैं। इंटरव्यू में ऑनलाइन फॉर्म सब्मिट करने के बाद त्रुटि मिलने पर अभ्यर्थियों को एक बार संशोधन का मौका भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा पर पिछले साल 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए एक लाख 37 हजार 605 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। मुख्य परीक्षा में 1284 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इंटरव्यू दो सत्रों सुबह 10 एवं दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा। कृषि शाखा का इंटरव्यू 22 एवं 23 फरवरी, विद्युत शाखा का 22, 23 एवं 24 फरवरी, ग्रुप-2 यांत्रिक शाखा का एक, दो एवं तीन मार्च, ग्रुप-6 यांत्रिक शाखा का तीन, चार एवं पांच मार्च और सिविल शाखा का इंटरव्यू 22, 23, 24, 25 फरवरी और एक, दो, तीन, चार, पांच एवं छह मार्च को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन फॉर्म सेट सब्मिट करने के बाद अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उसके संशोधन के लिए साक्षात्कार की नियत तिथि से एक दिन पूर्व तक केवल एक बार संशोधन का मौका मिलेगा। अगर किसी अभ्यर्थी द्वारा साक्षात्कार तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन कराया जाएगा, तब भी पूर्व में जारी साक्षात्कार की नियत तिथि से एक दिन पूर्व तक ही यह सुविधा अनुमन्य रहेगी। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रथम सत्र के इंटरव्यू के लिए सुबह नौ बजे और दूसरे सत्र के इंटरव्यू के लिए दोपहर एक बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed