फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Je recruitment

जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती का इंतजार

Sun, 15 Sep 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Je recruitment
UPPSC Je recruitment
वर्ष 2013 में आया था विज्ञापन, 2016 में हुई थी परीक्षा
विज्ञापन

आयोग में कई बार हुआ प्रदर्शन, पर नहीं जारी हुआ परिणाम
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती फंसी हुई है। अभ्यर्थियों को छह साल से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। वर्ष 2016 में लिखित परीक्षा कराई गई थी लेकिन तीन साल तक कॉपियां जांचे जाने का काम भी पूरा नहीं हो सका।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता (एई) के 819 और अवर अभियंता (एई) के 3222 पदों पर भर्ती होनी थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन जारी किया गया था। सहायक अभियंता के अभ्यर्थियों की ओर से किए गए लंबे संघर्ष के बाद आयोग ने इस साल फरवरी में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद चाल अप्रैल तक इंटरव्यू भी पूरा करा दिया और इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया लेकिन जेई भर्ती का रिजल्ट अब भी फंसा हुआ है।
विज्ञापन

जेई भर्ती का रिजल्ट जारी किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग में कई बार धरना-प्रदर्शन किया। दर्जनों ज्ञापन सौंपे और हर बार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए एक समय सीमा दी गई लेकिन रिजल्ट नहीं आया। आयोग के अफसर भी यही बयान देते रहे कि कॉपियां जांचने का काम चल रहा है, जल्द ही परिणाम घोषित किया जाएगा लेकिन तीन साल बाद भी कॉपियां जांचने का काम पूरा नहीं हो सका है। आयोग जब भी लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा, उसके बाद तकरीबन 10 हजार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू कराने में भी आयोग को काफी समय लगेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed