फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Homeopathic Medical Colleges six principals, Commission declared direct recruitment selection result

UPPSC : होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेजों को मिले छह प्राचार्य, आयोग ने घोषित किया सीधी भर्ती का चयन परिणाम

Thu, 11 Apr 2024 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 07:33 PM IST
सार

प्राचार्य के छह पदों में से तीन पद अनारक्षित, दो पर अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू तीन, चार एवं पांच अप्रैल को आयोजित किए थे। साक्षात्कार के लिए कुल 39 अभ्यर्थी बुलाए गए थे।

विज्ञापन
UPPSC: Homeopathic Medical Colleges six principals, Commission declared direct recruitment selection result
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत प्रदेश के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को छह नए प्राचार्य मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बुधवार को इन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्राचार्य के छह पदों में से तीन पद अनारक्षित, दो पर अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। आयोग ने इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू तीन, चार एवं पांच अप्रैल को आयोजित किए थे। साक्षात्कार के लिए कुल 39 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। न्यायालय के आदेश पर तीन अन्य अभ्यर्थी भी बुलाए गए थे लेकिन न्यायालय के अंतिम आदेश के क्रम में आयोग ने उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


आयोग के संयुक्त सचिव लखन लाल शिवहरे के अनुसार साक्षात्कार में 38 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उनमें राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, विजय कुमार पुष्कर एवं राम आशीश यादव के नाम शामिल हैं। जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे औपबंधिक शब्द अंकित है, आयोग कार्यालय में वांछित अभिलेख उपलब्ध कराए जाने तक उनका चयन औपबंधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर के चार पदों के लिए इंटरव्यू अप्रैल के अंत में

उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में प्रोफेसर के चार पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू अप्रैल के चौथे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है। इनमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर सर्जरी के दो पद और प्रोफेसर फोरेंसिक एवं टॉक्सीकोलॉजी के दो पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed