{"_id":"6138f7e1bcd4e70372431e42","slug":"uppsc-health-department-got-69-pathologists-public-service-commission-released-results-six-posts-remained-vacant","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग को मिले 69 पैथोलॉजिस्ट, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम, छह पद रह गए रिक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग को मिले 69 पैथोलॉजिस्ट, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम, छह पद रह गए रिक्त
Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से एलोपैथिक चिकित्साधिकारी लेवल टू के लिए पैथोलॉजिस्ट के 75 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन निकाला गया था।
विज्ञापन
uppsc
विस्तार
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को 69 पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर मिल गए। यूपी लोकसेवा आयोग की ओर से इनका अंतिम परिणाम जारी किया। 75 पदों के सापेक्ष साक्षात्कार में 69 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। जबकि छह पद रिक्त रह गए।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से एलोपैथिक चिकित्साधिकारी लेवल टू के लिए पैथोलॉजिस्ट के 75 पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन निकाला गया था। इसमें 32 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए, 20 पद ओबीसी, 15 पद अनुसूचित जाति, 01 पद अनुसूचित जनजाति और 07 पद आर्थिक रूप कमजोर अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। इन पदों के लिए आयोग की ओर से 24अगस्त से एक सितंबर तक दो सत्रों में साक्षात्कार लिया गया था।
बुधवार को आयोग की ओर से साक्षात्कार में सफल 69 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया। अनुसूचित जनजाति के एक पद पर कोई अभ्यर्थी नहीं मिला। जिस पर श्रेष्ठता क्रम में उपलब्ध अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी से भरा गया। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सात पदों के सापेक्ष केवल एक अभ्यर्थी का चयन हुआ। रिक्त छह पदों को अग्रेनीत करते हुए पुन: विज्ञापन निकाले जाने की संस्तुति की गई।