फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Exam: PCS preliminary exam today, candidates' admit cards stuck

UPPSC Exam : पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आज, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र फंसे

Sun, 14 May 2023 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 May 2023 12:32 AM IST
सार

आयोग के अफसरों ने बताया कि सामान्य दिनों में एक समय में 10 से 15 हजार लोग वेबसाइट पर हिट करते हैं। ऐसे में तीन गुना से अधिक लोगों के हिट करने के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में थोड़ी दिक्कत हुई है।

विज्ञापन
UPPSC Exam: PCS preliminary exam today, candidates' admit cards stuck
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को प्रदेश के 1241 केंद्रों में आयोजित की जाएगी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले हजारों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र फंस गए। एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के हिट करने के कारण आयोग की वेबसाइट हैंग हो गई और देर रात तक अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सके।

विज्ञापन

एक ही समय में तकरीबन एक साथ 45 हजार हिट होने के कारण वेबसाइट हैंग हुई। इसकी वजह से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए घंटों परेशान रहे। हालांकि, आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र काफी पहले जारी कर दिए थे, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड ही नहीं किए और इसकी वजह उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

आयोग के अफसरों ने बताया कि सामान्य दिनों में एक समय में 10 से 15 हजार लोग वेबसाइट पर हिट करते हैं। ऐसे में तीन गुना से अधिक लोगों के हिट करने के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में थोड़ी दिक्कत हुई है। पीसीएस-2023 के तहत 173 पदों के लिए प्रदेशभर के 51 जिलों में 1241 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5,67,656 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को केवल काली बाॅल पेन का ही इस्तेमाल करना है। परीक्षा से पहले केंद्र पर तैनात सभी कर्मियों की फोटो भी खींची जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी चौकसी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed