फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC even after being successful, the appointment letter was not received

UPPSC : डेढ़ हजार चयनितों को लगी एक-एक लाख रुपये की चपत, सफल होने के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 09 Dec 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Dec 2022 12:01 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 19 विषयों में जीआईसी प्रवक्ता के 1342 पदों का परिणाम जून-2022 में दो चरणों में जारी किया था। इसके बाद 10 से 20 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई थी।

विज्ञापन
UPPSC even after being successful, the appointment letter was not received
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नियुक्ति में विलंब के कारण राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता के पदों पर चयनित तकरीबन डेढ़ हजार अभ्यर्थियों को एक-एक लाख रुपये की चपत लग चुकी है। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी है। एक कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने हैं, लेकिन शासन स्तर से कार्यक्रम का समय ही निर्धारित नहीं हो पा रहा।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 19 विषयों में जीआईसी प्रवक्ता के 1342 पदों का परिणाम जून-2022 में दो चरणों में जारी किया था। इसके बाद 10 से 20 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई थी। इसी दौरान एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 के तहत सात विषयों में वेटिंग लिस्ट के 123 अभ्यर्थियों की भी काउंसलिंग करा दी गई थी। 
विज्ञापन



पूर्व की व्यवस्था में अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पूरी होते ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाते थे, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों से कहा गया कि शासन स्तर पर अलग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। 30 अक्तूबर तक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया जा सका और अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक यानी एलटी ग्रेड शिक्षक को 64500 रुपये और प्रवक्ता को 67500 रुपये वेतन मिलता है। वेतन नियुक्ति की तिथि से मिलता है। वर्षों तक परीक्षा की तैयारी करने के बाद बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन तो हो गया, लेकिन नियुक्ति न मिल पाने के कारण जेब अब भी खाली है।


प्रतिदिन के हिसाब से एलटी ग्रेड शिक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 2150 रुपये और प्रवक्ता पद के चयनित अभ्यर्थियों को 2250 रुपये का नुकसान हो रहा है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर काउंसलिंग के तुरंत बाद उन्हें नियुक्ति मिल गई होती तो यह नुकसान नहीं उठाना पड़ता। प्रत्येक अभ्यर्थी को तकरीबन एक-एक लाख रुपये की चपत लग चुकी है।


प्रतियोगी छात्र मोर्चा के संयोजक अनिल उपाध्याय और अध्यक्ष विक्की खान का आरोप है कि शासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नियुक्ति में विलंब के कारण अभ्यर्थियों को हो रहे नुकसान की कोई भरपाई भी नहीं हो पाएगी। उन्होंने शासन से मांग की है कि चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित विद्यालयों में नियुक्ति शीघ्र प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed