फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Commission released cutoff of three recruitments, petition was filed in High Court

यूपीपीएससी : आयोग ने तीन भर्तियों का जारी किया कटऑफ, हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी याचिका

Wed, 13 Apr 2022 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 11:23 PM IST
सार

प्रतियोगी छात्रों ने तीनों भर्तियों का प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसको लेकर आयोग को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन
UPPSC: Commission released cutoff of three recruitments, petition was filed in High Court
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार  को तीन भर्तियों में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी कर दिया है। इसे जारी कराने के लिए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने आयोग से कटऑफ जारी करने के संबंध में जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन




जिसके जवाब में आयोग की ओर से 12 अप्रैल को हुई सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि वह पीसीएस 2019-20 और आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा का कॅटऑफ दो सप्ताह में ऑनलाइन जारी कर देगा। कोर्ट ने आयोग के जवाब पर संतुष्ट होते हुए याचिका निस्तारित भी कर दी थी। उसी क्रम में बुधवार को आयोग ने यह भर्ती परीक्षा का कॅट ऑफ जारी कर दिया। 
विज्ञापन




गौरतलब है कि प्रतियोगी छात्रों ने तीनों भर्तियों का प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी करने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इसको लेकर आयोग को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस पर प्रतियोगियों ने यूपीपीएससी की भर्तियों के कटऑफ और प्रॉप्तांक न जारी करने पर हाईकोर्ट में याचिका की थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस, एसीएफ, आरएफओ और आरओ, एआरओ के कटआफ जारी


इस पर याची के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि आयोग ने अभी प्राप्तांक और कटऑफ अंक नहीं जारी किया है। इस पर कोर्ट ने आयोग प्राप्तांक और कटऑफ जारी करने का आदेश दिया। आयोग की ओर से कोर्ट को बताया कि जल्द ही इसे जारी कर देगा। साथ ही आयोग की ओर से समस्त ब्योरा जारी करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया।



इसके बाद बुधवार को आयोग ने पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2020, पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2019, आरओ/एआरओ यानी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2016 के समस्त अभ्यर्थियों का प्राप्तांक व कटआफ अंक जारी कर दिया है।



आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक ग्रुप वार व श्रेणीवार अंक देख सकते हैं। कटऑफ और प्राप्तांक जारी होने से अभ्यर्थियों को आत्म अवलोकन का मौका मिलेगा। वो अपना प्राप्तांक देखकर जून में होने वाली पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।


मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आरओ/एआरओ यानी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2021 मेंस (मुख्य परीक्षा) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 24, 25, व 26 अप्रैल को सूबे तीन जिलों के नौ केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा प्रयागराज में चार, लखनऊ में तीन व गाजियाबाद में दो केंद्रों पर होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 3 हजार 960 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed