{"_id":"62c9a5304fd89c61c968af55","slug":"uppsc-candidates-need-marksheet-along-with-pcs-mains-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : अभ्यर्थियों को पीसीएस मेंस के रिजल्ट के साथ चाहिए मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : अभ्यर्थियों को पीसीएस मेंस के रिजल्ट के साथ चाहिए मार्कशीट
Sat, 09 Jul 2022 09:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:26 PM IST
सार
आयोग ने पीसीएस-2018 से मार्कशीट में स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों का उल्लेख करना बंद कर दिया है और अभ्यर्थी इसी आधार पर दावा कर रहे हैं कि आयोग पीसीएस में स्केलिंग नहीं कर रहा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भले ही पीसीएस में स्केलिंग के मुद्दे पर हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया हो, लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हैं। अभ्यर्थी चाहते हैं कि आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा के साथ ही उसकी मार्कशीट जारी कर दें, जिसमें स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों का उल्लेख हो और यह स्पष्ट हो सके कि परीक्षा में स्केलिंग हुई या नहीं।
विज्ञापन
आयोग ने पीसीएस-2018 से मार्कशीट में स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों का उल्लेख करना बंद कर दिया है और अभ्यर्थी इसी आधार पर दावा कर रहे हैं कि आयोग पीसीएस में स्केलिंग नहीं कर रहा। वहीं, आयोग की ओर से कहा जा रहा है कि अभ्यर्थियों के बीच स्केलिंग को लेकर भ्रम की स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्केलिंग की जा रही है। अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं कि अगर स्केलिंग हो रही है तो मार्कशीट में इसे क्यों छिपाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मसले पर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ ही अभ्यर्थियों के स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंक जारी कर दिए जाएं। प्रशांत का कहना है कि आयोग को अगर लगता है कि स्केलिंग को लेकर अभ्यर्थी भ्रम की स्थिति में है तो उसे मुख्य परीक्षा के परिणाम के साथ ही यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि स्केलिंग हुई या नहीं। यह तभी स्पष्ट होगा, जब आयोग परीक्षा परिणाम के साथ ही स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों की जानकारी भी देगा।
विज्ञापन