फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Application for direct recruitment started in five departments

यूपीपीएससी : पांच विभागों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, आयोग ने जारी किया विज्ञापन

Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 07:57 PM IST
सार

पांच विभागों में 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
UPPSC Application for direct recruitment started in five departments
भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच विभागों में 15 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च और आवेदन की अंतिम तिथि छह मार्च निधारित की गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी विभाग) में प्राचार्य के छह पदों, मद्य निषेध विभाग में क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी के दो पदों, उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेदिक विभाग) में प्राचार्य के चार पदों, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक वेधन अभियंता के एक पद और उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में प्राविधिक अधिकारी (प्राविधिक सेवा) के दो पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग तय करेगा कि इन पदों पर सीधी भर्ती केवल इंटरव्यू के माध्यम से होगी या स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसी आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। विज्ञापन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार पदों के लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

अगर स्क्रीनिंग परीक्षा होती है तो वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और एक गलत उत्तर देने पर प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक तिहाई हिस्सा काट लिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता जांच के लिए साक्षात्कार के समय होगी। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक विज्ञापित अनिवार्य अर्हता धारित करना आवश्यक होगा।

 

असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मुख्य सूची और प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 20 फरवरी तक अपने मूल अभिलेख प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है। दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने साक्षात्कार के वक्त मूल अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए थे और इसी वजह से उनका चयन औपबंधिक रूप से किया गया था। आयोग के सचिव शिवजी मालवीय के अनुसार निर्धारित तिथि तक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर आयोग की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों का पूर्ण विवरण अभ्यर्थियों को ई-मेल एवं पंजीकृत डाक से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed