फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Answer Key for APO Preliminary Examination

यूपीपीएससीः एपीओ प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी

Mon, 24 Feb 2020 09:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: Answer Key for APO Preliminary Examination
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी कर दी। उत्तरकुंजी पर अभ्यर्थियों से 29 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं हैं।
विज्ञापन


एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को इलाहाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 45311 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 18784 अभ्यर्थी उपस्थित थे और 26527 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा के आयोजन के नौवें दिन ही आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर दी। अनंतिम उत्तरकुंजी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रदर्शित उत्तरकुंजी देख लें और अगर उन्हें कोई विसंगति प्रतीत नहीं होती है तो इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन साक्ष्य सहित परीक्षा नियंत्रक के नाम बंद लिफाफे में 29 फरवरी को शाम छह बजे तक डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर उपलब्ध करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को दिए गए प्रारूप पर अनिवार्यत: सामान्य ज्ञान एवं विधि दोनों विषयों के लिए अलग-अलग प्रत्यावेदन देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर का इंटरव्यू अब पांच को

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के पद पर भर्ती के लिए दो मार्च को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। साक्षात्कार अब पांच मार्च को सुबह नौ बजे होगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पुन: साक्षात्कार ज्ञाप आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार ज्ञाप एवं अन्य प्रपत्र डाउनलोड कर मुद्रित करके और उन्हें पूर्ण रूप से भरकर साक्षात्कार वाले दिन नियत समय पर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed