फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC

आयोग अध्यक्ष से मिले प्रतियोगी

Thu, 08 Aug 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
UPPSC - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अपनी समस्याओं को लेकर प्रतियोगी छात्रों का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी संख्या में प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों से अभ्यर्थी और आमजन मिलने पहुंचे। मिलने वालों में से कई अभ्यर्थियों की समस्याओं का मौके पर ही आयोग अध्यक्ष ने समाधान कर दिया जबकि लगातार मिलने पहुंच रहे स्टॉफ नर्स और अवर अभियंता परीक्षा-2013 के अभ्यर्थियों से आयोग अध्यक्ष प्रभात कुमार ने जल्द परिणमा घोषित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष ने कई अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए समय सीमा तय कर दी और कहा कि इस समय सीमा के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। आयोग अध्यक्ष ने परीक्षाओं से लेकर साक्षात्कार सहित अन्य विषयों पर आमजन एवं अभ्यर्थियों से सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

जेई परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा
आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों में जेई-2013 के 3136 पदों के अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें पहली बार आश्वासन मिला था कि महीने भर में परिणाम घोषित करके साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बात पर आयोग अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी आयोग की ओर से की जा रही है। इससे पहले 10 जुलाई को पहली बार जब अभ्यर्थी आयोग अध्यक्ष से मिले थे तो उन्होंने परिणाम 15 अगस्त तक जारी करने का आश्वासन दिया था। परीक्षार्थियों ने बताया कि जेई परीक्षा 2013 में कुल तीन हजार से अधिक पद शामिल हैं, इस पद के लिए आयोग की ओर से लिखित परीक्षा 22 एवं 23 मई 2016 को हुई थी। परीक्षा के तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा के आवेदन का मौका नहीं
पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा में जारी कटऑफ 126 के बराबर अंक मिलने पर भी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन का मौका नहीं दिए जाने के मामले को सुनने के बाद परीक्षार्थी को आश्वस्त किया कि उसके साथ न्याय होगा। परीक्षार्थी मो. गयास अहमद ने अध्यक्ष को बताया कि आयोग की ओर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने में गड़बड़ी हो गई थी, दोबारा संशोधित उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद उसके दो प्रश्न अधिक सही हो गए, उसका अंक 125 से बढ़कर 126 हो गया, इसके बाद भी आयोग ने उसे मेंस के लिए आवेदन का मौका नहीं दिया। अध्यक्ष ने इस मामले को संज्ञान में लेने की बात कही।
स्टॉफ नर्स की नियुक्ति जल्द पूरी करने का आश्वासन
स्टॉफ नर्स परीक्षा परिणाम के बाद नियुक्ति की संस्तुति शासन के पास भेजने की मांग लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही शासन के पास नियुक्ति के लिए भेजा जाएगा।

आयोग के कर्मचारी संघ ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कर्मचारी अधिकारी संघ ने आयोग अध्यक्ष से मिलकर समीक्षा अधिकारी, अपर सचिव, समीक्षा अधिकारी लेखा, समीक्षा अधिकारी उर्दू को उत्तर प्रदेश शासन, उच्च न्यायालय एवं राजस्व परिषद के कार्यालयों की तरह राजपत्रित किए जाने की मांग की। आयोग अध्यक्ष से मिलने वालों का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed