फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: AE recruitment stuck waiting for exam plan

UPPSC : परीक्षा योजना के इंतजार में अटकी एई भर्ती, राज्य कृषि सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी होना है परिवर्त

Sat, 30 Dec 2023 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

आयोग को राज्य कृषि सेवा के तकरीबन 175 पदों का अधियाचन मिल चुका है। अधियाचन मिले तीन माह से अधिक समय बीत चुके हैं। इस बार कुछ नए पद शामिल किए गए हैं, सो पाठ्यक्रम में परिवर्तन होना है।

विज्ञापन
UPPSC: AE recruitment stuck waiting for exam plan
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा योजना और समकक्ष अर्हता के निर्धारण के इंतजार में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती अटकी हुई है। वहीं, राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती के लिए पाठ्यक्रम में परिवर्तन होना है। अगर ये प्रक्रिया समय से पूरी हो गई होती तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसी वर्ष इन भर्तियों का विज्ञापन जारी कर देगा। अब अगले साल ही दोनों भर्तियां शुरू हो सकेंगी।

विज्ञापन


इससे पहले राज्य कृषि सेवा के 564 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी किया था। पहले इन पदों पर भर्ती पीसीएस परीक्षा के माध्यम से होती थी, लेकिन बाद में राज्य कृषि सेवा का गठन कर दिया गया और वर्ष 2020 में पहली बार इन पदों पर भर्ती के लिए अलग से परीक्षा का आयोजन किया गया। राज्य कृषि सेवा के पदों पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होना है।

विज्ञापन

आयोग को राज्य कृषि सेवा के तकरीबन 175 पदों का अधियाचन मिल चुका है। अधियाचन मिले तीन माह से अधिक समय बीत चुके हैं। इस बार कुछ नए पद शामिल किए गए हैं, सो पाठ्यक्रम में परिवर्तन होना है। पाठ्यक्रम में संशोधन के बाद ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया अंतिम दौर में है और जल्द ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

वहीं, आयोग को सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के लिए सहायक अभियंता (एई) के पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग को सहायक अभियंता के तकरीबन 150 पदों का अधियाचन मिला है। पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए परीक्षा योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही समकक्ष अर्हता के निर्धारण में संशोधन होना है। समकक्ष अर्हता का निर्धारण शासन स्तर से होना है। ये प्रक्रिया पूरी होते ही आयोग इस भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed