फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC- 3145 candidates successful in PCS J preliminary exam, commission released result

UPPSC : पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा में 3145 अभ्यर्थी सफल, आयोग ने जारी किया रिजल्ट

Thu, 16 Mar 2023 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 10:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम जारी कर दिया। आयोग ने 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

विज्ञापन
UPPSC- 3145 candidates successful in PCS J preliminary exam, commission released result
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 का परिणाम बृहस्पतिवार देर शाम जारी कर दिया। आयोग ने 3145 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

विज्ञापन

पीसीएस जे के 303 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें दो विषयों सामान्य ज्ञान एवं विधि को शामिल किया गया था। पीसीएस जे भर्ती परीक्षा-2022 के लिए कुल 79565 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 50837 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा 23, 24 एवं 25 मई 2023 को प्रस्तावित है।

विज्ञापन

हालांकि, मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। नियम के तहत पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है। इस मामले में आयोग के सचिव वीके गौड़ ने स्पष्ट किया है कि कुछ श्रेणियों में न्यूनतम अर्हता के लिए निर्धारित अंक प्राप्त न करने के कारण निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के अनुसार उच्च न्यायालय में विभिन्न याचिकाएं दाखिल करने वाले चार अभ्यर्थियों की दिव्यांगता की उपश्रेणी, पद के लिए चिह्नांकित उपश्रेणी से भिन्न होने के करण उनके परणिाम पर विचार नहीं किया गया है। उनका परिणाम संबंधित याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

सचिव के अनुसार परीक्षा से संबंधित पदवार/श्रेणीवार कट ऑफ अंक एवं अभ्यर्थियों के प्राप्तांक से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के बारे में अलग से सूचना जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed