फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc: 22 panchayat engineers get jila panchayats

uppsc: जिला पंचायतों को मिले 22 अवर अभियंता

Wed, 13 Jan 2021 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
uppsc: 22 panchayat engineers get jila panchayats
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
 जिला पंचायत केंद्रीय संक्राम्य संवर्ग के तहत अवर अभियंता के 22 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 21, 22 एवं 23 दिसंबर को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में अविनाश कुमार सिंह, लव कुमार, दिनरेश कुमार, विनीत कुमार, राकेश कुमार, खुशबू यादव, प्रभाकर मौर्य, बबिता वर्मा, अभिषेक मौर्य, मोहम्मद मुजीब, बृजेश कुमार, रमेश कुमार, सना असद, शकुंतला रानी, दिलीप कुमार गुप्ता, राम कृत यादव, जितेंद्र कुमार पाल, रोहित कुमार, अर्जुन पटेल, गौरव कुमार, मुकेश कुमार चौहान एवं विनय कुमार यादव के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रवक्ता गणित के तीन पदों का परिणाम घोषित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा पुरुष संवर्ग के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता गणित के तीन पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक पद अनारक्षित और एक-एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चयनितों में ऋषि पाल, कन्हैया लाल पांडेय एवं कृष्ण चंद्र साहू के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed